Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा होती है। इस साल शरद पूर्णिमा 30 अक्तूबर शुक्रवार के दिन मनायी जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा सभी पूर्णिमा तिथि में से सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथि मानी जाती है। इस दिन धन वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार उपाय करने से कई क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होती है। अपनी राशि के अनुसार आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए।