ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है, आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। लेकिन वहीं शनि की शुभ छाया से व्यक्ति को राजा की तरह उसके जीवन में सभी तरह के सुख और वैभव भी देते हैं। शनि देव जिन लोगों पर प्रसन्न रहते हैं और उन पर कभी भी उनकी बुरी छाया और उनकी साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहता है। ज्योतिष में बताया गया है कि व्यक्ति के द्वारा कुछ कर्म करने पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।