फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र: शनिदेव कब-कब और किन लोगों पर रहते हैं मेहरबान, तीन राशियों पर विशेष कृपा

Sun, 07 Mar 2021 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
shani transit 2021: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उनके द्वारा किए गए कर्मो के आधार पर शुभ फल या दण्ड प्रदान करते हैं। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है, आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। लेकिन वहीं शनि की शुभ छाया से व्यक्ति को राजा की तरह उसके जीवन में सभी तरह के सुख और वैभव भी देते हैं। शनि देव जिन लोगों पर प्रसन्न रहते हैं और उन पर कभी भी उनकी बुरी छाया और उनकी साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहता है। ज्योतिष में  बताया गया है कि व्यक्ति के द्वारा कुछ कर्म करने पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shanidev
मेहनत कर जीवन यापन करने वाले लोगों पर
शनि न्यायप्रिय और कर्म के आधार पर फल देने वाले देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि देव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव उन लोगों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो मेहनती होते हैं। मेहनत करने वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती लगने के बावजूद भी शनि उन्हें ज्यादा कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
shani dev
सफाई रखने वालों पर
शनि देव ऐसे जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं जो हमेशा अपने नाखून को साफ-सुथरा रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार जो लोग हमेशा अपने नाखूनों को दांतों से चबाते रहते हैं उन पर शनि की अशुभ छाया हमेशा रहती हैं। इसलिए शनिदोष से बचने के लिए हमेशा अपने नाखूनों को साफ करते रहना चाहिए और कभी भी उसे चबाना नहीं चाहिए।
 

4 of 7
shani dev
गरीबों और असहायों की मदद करने वालों पर 
शनि न्याय के देवता हैं। यानी जो लोग हमेशा सच और न्याय का साथ देते हैं उन पर हमेशा शनि की कृपा बनी रहती हैं। जो लोग गरीबों और असहायों की मदद करते रहते हैं उन पर कभी भी शनि की अशुभ छाया नहीं पड़ती। 
 
विज्ञापन

5 of 7
राशि
तीन राशियों पर विशेष कृपा
तुला राशि

राशिक्रम में तुला राशि सातवें क्रम की राशि है। तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव है। इस राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। वहीं इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। इस राशि के स्वामी भी शनि देव है इस कारण से भी शनि इस राशि पर हमेशा शुभ रहते हैं। इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व भी गरीबों और असहायों की मदद करना होता है। इस वजह से शनिदेव इस राशि पर प्रसन्न होते हैं और जीवन को हमेशा कष्टविहीन बनाने में जातक की मदद करते हैं। इस राशि के जातक काफी धनवान और मान-सम्मान को प्राप्त करने वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशि
मकर 
शनि देव दो राशियों के स्वामी होते हैं एक कुंभ राशि और दूसरी मकर राशि। इस राशि के जातक पर भी शनि देव की कृपा बरसती है। जिस कारण से जीवन के हर तरह सुख को प्राप्त करते हैं। मकर राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इनका कोई भी कार्य किसी बाधा के बिना पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें