फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shagun Apshagun List: अगर आपके साथ भी हों ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान, होता है अशुभ

Fri, 15 Apr 2022 09:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
Shagun Apshagun List: हिंदू धर्म में कई चीजें और घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें पौराणिक समय से ही शुभ और अशुभ संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। शकुन शास्त्र में भी ऐसी ही शगुन-अपशगुन से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी घटनाएं हैं, जिन्हें हम नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन मान्यता है कि इन घटनाओं का हमारे जीवन पर कुछ न कुछ अच्छा-बुरा असर जरूर होता है। वहीं कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो भविष्य में कुछ बुरा होने की ओर इशारा करती हैं। मान्यता है कि यदि ये अपशगुन वाली घटनाएं हो जाएं तो अच्छे-भले चलते हुए काम भी रुक जाते हैं, तो वहीं कुछ घटनाएं किसी बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा करती हैं। इसके अलावा जीवन में कई मुसीबतें भी आ जाती हैं। तो चलिए आज उन्हीं घटनाओं के बारे में जानते हैं जिन्हें बेहद अशुभ माना गया है.... 


 
विज्ञापन

2 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
दूध का गिरना
कभी-कभी दूध उबलते समय गिर जाता है, लेकिन दूध का उबलकर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। ये किसी दुर्घटना या हानि होने का संकेत देता है।  
विज्ञापन

3 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : अमर उजाला
पानी का अपशगुन
यदि आपके घर में नल से लगातार पानी लीक रहा हो तो ये धन हानि का संकेत देता है। ऐसे में इसे तुरंत ठीक करा देना चाहिए। 

4 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : Pixabay
जंग लगी लोहे की चीजें
अक्सर घर में रखी लोहे की चीजों में जंग लगने लगती है। जबकि घर में रखीं जंग लगी चीजें कई मुसीबतें लाती हैं। ऐसे में इन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : istock
चाकू, छुरी-कांटे का अपशगुन
कहा जाता है कि चाकू का गिरना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा कभी भी छुरी और कांटे को क्रॉस करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कलह बढ़ती है। 
विज्ञापन

6 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
झाडू का अपशगुन
इसके अलावा शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही झाड़ू को तिजोरी के पास रखना चाहिए। बेहतर होगा कि झाड़ू को ऐसी जगह पर रखें जहां से वो सभी को नजर न आए। साथ ही झाड़ू पर कभी भी पैर न रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अगर आपके साथ भी हो ऐसी घटनाएं तो तुरंत हो जाएं सावधान - फोटो : istock
खाली पर्स 
मान्यता है कि कभी भी पर्स को पूरी तरह खाली नहीं छोड़ना चाहिए। आपके पास एक से ज्यादा पर्स है तो उन सभी में थोड़े पैसे जरूर रखे रहने दें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें