फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: सावन माह में अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Tue, 07 Jul 2020 06:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सावन 2020:राशि अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
सावन माह में भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन माह में अपनी राशि अनुसार, कुछ विशेष उपाय करता है। उसे भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन में किए जाने वाले राशि अनुसार उपाय से जातकों की मनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं आपको अपनी राशि के अनुसार सावन माह में कौनसे उपाय करने चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
मेष राशि के जातकों को सावन माह में गुड़ सहित शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।  
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
वृष राशि के जातकों को सावन में शिव पूजन के समय दही, शक्कर चावल, सफेद चंदन आदि चढ़ाना चाहिए। शिव पूजा में सफेद रंग पुष्पों का प्रयोग करें। 

4 of 13
rashi
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों शिव पूजा गन्ने के रस से शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी मनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
कर्क राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय घी चढ़ाना चाहिए। यह उपाय सच्ची श्रद्धा के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए सावन में यह उपाय है कि उन्हें शिव पूजन में गुड़ के जल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कन्या राशि वालों को सावन में भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए भांग और पान चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपको शंभूनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

8 of 13
rashi
तुला
इस राशि के जातकों के लिए सावन में शिवजी को दही, शहद और इत्र चढ़ाना बेहद लाभकारी माना जाता है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
सावन में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। 

10 of 13
rashi
धनु
धनु राशि के जातकों को सावन में हल्दी युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी है।

11 of 13
rashi
मकर
मकर राशि के जातकों को शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए सावन में नारियल के पानी से भोले बाबा का अभिषेक करना चाहिए।

12 of 13
rashi
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को सावन माह में तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।  ऐसा करने आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
मीन राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए केसरयुक्त दूध से अभिषेक करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें