फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Wed, 27 Apr 2022 06:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। बुधवार के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ये दिन बिगड़े कामों को बनाने के लिए उत्तम होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जहां विघ्नविनाशक का वास होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और माता लक्ष्मी भी विराजती हैं। इनकी कृपा से सब मंगल ही मंगल होता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और शुभता का वास होता है। इनकी पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है। इसके अलावा बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। ऐसे में यदि आप प्रत्येक बुधवार 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे, तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मन में यदि कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए बुधवार के दिन आप गणेश जी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा जब तक करें तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो जाए। गजानन जल्दी ही आपकी प्रार्थना सुनेंगे और आपकी मुराद पूरी करेंगे। 

4 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
गणेशजी को मोदक यानी लड्डू अतिप्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या प्रतिदिन श्री गणेश बीज मंत्र ''ॐ गं गणपतये नमः'' का जप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें