फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने में देखाई दें ये चीजें तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी होने वाली हैं मेहरबान

Sat, 29 May 2021 07:29 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dream
सपने में हमें कई चीजें दिखाई देती हैं। कई बार हम इन सपनों को अनदेखा कर देते हैं तो कई बार सपने देखने पर हर व्यक्ति के अंदर उसका अर्थ जानने की उत्सुकता रहती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देखी गई चीजों के संबंध हमारी असल जिंदगी से होता है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें सपने में देखना बहुत ही शुभ रहता है। मान्यता है कि यदि सपने में ये चीजें दिखाई दे जाएं तो समझिए कि आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की मेहरबानी होने वाली है। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने।
विज्ञापन

2 of 6
dream
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप या फिर सांप का बिल देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। माना जाता है कि इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन अगर सपने में अगर सांप आपके पीछे भाग रहा हो और आपको भय लगे तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
dream
यदि आप सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है। इससे आपको भविष्य में अधिक धन लाभ हो सकता है।

4 of 6
dream
सपने में प्रसन्नचित्र मुद्रा में नृत्य करती हुई स्त्री या कन्या देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
सपने लड़की के
सपने में स्वयं को किसी वृक्ष या ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखना सफलता प्राप्ति का संकेत माना जाता है। ऐसा स्वप्न आने पर आपको अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dream
सपने में कमल का फूल देखना स्वयं मां लक्ष्मी के दर्शन करने के समान माना जाता है। इसके अलावा सपने में किसी धार्मिक स्थल या फिर देवी देवता के दर्शन किए हैं तो यह सपना भी आपको सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें