सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट और उन पर बने चिह्नों से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा लकता है, इसी तरह से शरीर पर उपस्थित तिलों का भी मतलब होता है। ये तिल व्यक्ति को अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। शरीर के अंगों पर तिल के अनुसार किसी व्यक्ति का जीवन कैसा होगा इस बारे में जाना जा सकता है, जानते हैं कि हाथों की उंगली और अंगूठे पर बनने वाले तिलों का क्या मतलब होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अंगूठे पर तिल का निशान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
जिन लोगों के हथेली में अंगूठे पर तिल होता है, वे हमेशा सही रास्ता चुनते हैं या कहें कि न्याय प्रिय होते हैं। ऐसे लोग हर परिस्थिति में सही फैसला लेने में सक्षम होते हैं। ये अपने कार्य को पूरी निपुणता के साथ करते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
तर्जनी उंगली पर तिल का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी (index finger) उंगली पर तिल होता है, तो ऐसे व्यक्तियों के पास समय के साथ धन आता है, लेकिन ये लोग अपने शत्रुओं से परेशान रहते हैं।
4 of 8
मध्यमा उंगली में तिल
- फोटो : self
जिन लोगों की मध्यमा उंगली (Middle finger) पर तिल होता है ऐसे लोगों को भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं रहती है। क्योंकि इनके ऊपर भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह की कृपा रहती है।
विज्ञापन
5 of 8
अनामिका उंगली पर तिल का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों की अनामिका (ring finger) पर तिल होता है, उन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। व्यक्ति बुद्धिमान होने के साथ बलवान भी बनता है। ये लोग बहुत ज्ञानी होते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कनिष्ठा पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : self
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कनिष्ठा (Little finger) सबसे छोटी उंगली पर तिल होता है, ऐसे लोगों को अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इनके पास धन की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
7 of 8
हथेली में सूर्य पर्वत पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों के हाथ में अनामिका उंगली के निचले भाग यानि सूर्य पर्वत पर तिल होता है। उनको समाज में अपमान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में बुध पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति को त्वचा और मस्तिष्क से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ता है। ये लोग मानसिक रुप से परेशान रहते हैं।