वैसे तो हर माह संकष्टी चतुर्थी पड़ती है परंतु माघ माह की संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार सकट चौथ का व्रत 31 जनवरी 2021 दिन रविवार को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की उन्नति और लंबी कामना के लिए व्रत करती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि, धन, कीर्ति, ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। भगवान गणेश बुद्धि और शुभता के देवता हैं। इस दिन आप कुछ उपाय करके सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।