Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी बांधती है तो यह भाई के लिए बेहद लाभकारी और शुभ होता है। इस बार आप अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी बांधकर इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।