फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2021: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होंगे मालामाल

Tue, 17 Aug 2021 07:08 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य गोचर 2021 - फोटो : self
सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इसी क्रम में सूर्य देव 17 अगस्त मंगलवार को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। जिस किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत हो तो वह जातक अपने जीवन में खूब मान-सम्मान, उच्च पद प्रतिष्ठा हासिल करता है। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के जातकों को हानि होगी तो कुछ राशि के जातकों को लाभ भी होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों को कई क्षेत्रों में फायदा होगा। ये पांच राशियां इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
सूर्य देव का शुभ प्रभाव आपके लिए वरदान से कम नहीं है विशेषकर के विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह एक तरह का नया अवसर है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य-व्यापार पर अधिक ध्यान देना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि
इस समय आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध के प्राप्ति के योग। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी गहरी रूचि रहेगी शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। किसी भी तरह की सरकारी संस्था में नौकरीके लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 6
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
इस समय कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि
धर्म एवं अध्यात्म के प्रति अत्यधिक उन्नति प्रदान करेगा। यह भी संभव है कि आपका अपने इष्ट से साक्षात्कार हो। भाग्योन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उनके लिए सूर्य का गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि
सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा। किसी नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाह रहे हैं तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। इस अवधि में कर्जके लेन-देन से बचें। न्यायालय से संबंधित सभी मामलों में भी विजय श्री मिलेगी। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव करेंगे स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें