रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी फायदेमंद होता है। मान्यता है कि राखी बांधने से कफ, पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं, भाई की सुख-समृद्धि के लिए आप ज्योतिष की मानें तो उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।