फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून से 10 अगस्त तक राहु मंगल का अंगारक योग,12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Fri, 17 Jun 2022 11:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मंगल साहस वही राहु छल का कारक है। - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल 27 जून को अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे है। राहु जो की एक पापग्रह है वो पहले से मेष राशि में विराजमान है। राहु और मंगल की यह युति अंगारक योग को जन्म देती है। मंगल साहस वही राहु छल का कारक है इसलिए इस युति में जातक क्रोधी और अति साहसी होकर बने बनाये काम बिगाड़ देता है लेकिन मेष में मंगल स्वयं बलवान होते है और राहु जब किसी बलवान ग्रह के साथ बैठता है तो उसके भी बल में वृद्धि होती है। शनि जनता का और मंगल सेना का कारक है। इसी वजह से इस गोचरकाल में देश की जनता में असंतोष की भावना हो सकती है। इस योग के कारण आंदोलन का पनपना,पुलिस और सेना पर किसी बड़े हमले का भी योग बन रहा है। इस समय देश को अस्थिर करने के लिए साजिश की जा सकती है। आइए जानते है 12 राशियों का राशिफल 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष - मंगल का गोचर आपकी राशि में होने वाला है और मंगल राहु का संयुक्त प्रभाव आपके लग्न पर है।  इससे आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होगी जो आपके अनुकूल होगी। इस समय आप अपने आप को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और अगर कोई नया काम करने की सोच रहे है तो यह समय बिल्कुल अनुकूल है। पत्नी की सेहत का ध्यान आपको रखना है। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष - इस गोचर अवधि में राहु मंगल का संयुक्त प्रभाव आपके व्यय भाव में होगा। इस समय आपको ख़र्चों पर लगाम रखनी होगी अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपकी आंख में कोई पीड़ा हो सकती है। रक्त संबंधी विकार है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह ले। इस समय आपके कार्य स्थल पर साजिश की जा सकती है लेकिन शत्रु परास्त होंगे। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का संयुक्त गोचर लाभ स्थान में होगा जहां राहु नैसर्गिक बलवान होता है। इस समय मंगल के वहां गोचर करने से इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपने भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। शेयर मार्केट से धन लाभ के योग दिखाई दे रहे है। 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क- मंगल राहु का यह संयुक्त  गोचर आपके दशम स्थान से होने जा रहा है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है और आपको कार्य स्थल पर अच्छा सम्मान मिलेगा। अगर आप सेना पुलिस अग्नि के कोई कार्य से जुड़े हुए है तो यह समय आपकी उन्नति का समय है। इसके अलावा आप खाने पीने के कार्य से जुड़े हुए है तो उसमें विस्तार का समय है। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का यह संयुक्त गोचर भाग्य स्थान में होगा। इसके प्रभाव से आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इस समय आपको अपने पिता और गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर भूमि क्रय करने की सोच रहे है  तो इस अवधि में आपका यह काम बन सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या- इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का संयुक्त गोचर आठवें भाव से होने जा रहा है। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपको रक्त से जुड़ी कोई बीमारी है तो उसे हल्के में नहीं ले। इस अवधि में आपको अपने क्रोध को भी काबू में रखना होगा। पराक्रम भाव के स्वामी का बलवान होकर आठवें भाव में राहु से युति करने के कारण आपको इस समय वाणी पर संयम रखना होगा। अगर आप मंत्र सिद्धि के लिए प्रयास कर रहे है तो इस समय राहु की मदद से ऐसा संभव है। 

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला- इस राशि के जातकों के लिए राहु मंगल का संयुक्त गोचर सप्तम भाव से होगा। मंगल की तीव्रता के कारण साझेदारी में नुकसान संभव है। इस समय किसी की बातों में आकर कोई नया काम शुरू नहीं करना है। पत्नी के साथ मनमुटाव से बचना होगा। तुला राशि के लिए मंगल प्रबल मारकेश का काम करता इसलिए यौन इच्छाओं पर काबू रखे अन्यथा रोग होने की संभावना है। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का संयुक्त गोचर छठे भाव से होगा जहां राहु मंगल बली होते है। इस समय आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो यह सही समय है। इस समय आपके नए संबंध बन सकते है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर विदेशी कंपनी में आवेदन के लिए सोच रहे है तो उचित समय है। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु-  इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का यह संयुक्त गोचर पंचम स्थान से होने जा रहा है। इस समय आपके अंदर थोड़ा क्रोधी स्वभाव पनप सकता है। इस समय आपको अपनी बुद्धि किसी भी गलत कार्य में नहीं लगानी है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो मन भटक सकता है। अगर अवैध प्रेम संबंध है तो वो किसी परिचित के ज़रिए उजागर होने के योग बन रहे है। लाभ में कमी दिखाई दे रही है। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर- इस राशि के जातकों के लिए राहु मंगल का संयुक्त गोचर चौथे भाव से होने जा रहा है। इस समय आप अगर कोई नया वाहन लेने की सोच रहे है तो ले सकते है। कार्य स्थल पर अपने सीनियर्स के साथ अधिक बहस नहीं करें। इस समय अत्यधिक कार्य करने से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। इस अवधि में आप ऊर्जा से भरपूर रहने वाले है और परिवार के साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकते है। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह संयुक्त गोचर तीसरे स्थान में होने जा रहा है जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको लाभ होगा लेकिन अति उत्साह से बचने की आपको सलाह दी जाती है। इस दौरान परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको अपने भाई बहनों से अचानक कोई लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन-  इस राशि के जातकों के लिए मंगल राहु का यह संयुक्त गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। इस समय वाणी थोड़ी कड़वी हो सकती है इसलिए मीठा बोले। भाग्येश मंगल का कुटुंब भाव में गोचर परिवार के लोगों में स्नेह बढ़ाने का काम करेगा। पारिवारिक व्यापार से अगर आप जुड़े है तो ये समय आपके लिए मुनाफे का समय साबित होने वाला है। आप इस गोचर की अवधि में अपने पिता और गुरु के साथ अच्छ समय बिताने वाले है। आकस्मिक धन लाभ के योग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें