फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु हमेशा नहीं देता है अशुभ फल, राहु ये स्थितियां बनाती हैं आपको धनवान

Mon, 18 Jan 2021 10:19 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rahu
ज्योतिष में राहु को पापक ग्रह माना गया है। ज्यादातर लोग राहु नाम सुनते ही उसके अशुभ फल के बारे में कल्पना करके अपने मन में कई तरह की आशंकाएं लाने लगते  हैं। लोगों को लगता है कि राहु हमेशा व्यक्ति को दुख ही प्रदान करता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार राहु की कई स्थितियां ऐसी भी होती हैं जब राहु की स्थिति के कारण व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। राहु की कुछ शुभ स्थितियों के कारण जातक के जीवन में धन की वृद्धि और सुख-संपन्नता आती है। तो चलिए जानते हैं किन स्थितियों में राहु होता है बेहद शुभ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राहु
यदि किसी जातक की कुंडली के 11 वें घर राहु की स्थिति हो तो ऐसे में राहु को अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि राहु की यह स्थिति जातक को धन लाभ और सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली होती है। इसके अलावा मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 6
राहु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म मकर लग्न में होता है, उनके लिए राहु अत्यंत लाभप्रद हो जाता है। यदि उसी समय बृहस्पति भी 12 वें घर में उपस्थित हो तो राहु और भी शुभ फल प्रदान करता है। लेकिन इस स्थिति में बृहस्पति की दशा खराब मानी जाती है।

4 of 6
राहु
राहु की यह स्थिति दिलाती है उन्नति
यदि किसी जातक की कुंडली के तृतीय भाव में राहु हो तो जातक बहुत प्रभावशाली हो जाता है। समय के साथ हर दिन उन्नति की ओर बढ़ता जाता है। ऐसे लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
राहु
राहु की यह स्थिति समस्याओं से दिलाती है छुटकारा
यदि किसी जातक का कुंडली में छठवें भाव में राहु हो तो जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष कहता है कि इससे जातक के जीवन से सभी प्रकार समस्याएं दूर होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rahu
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली के 10, 11, 4 और 5वें स्थान पर बैठने के बाद ही राहु की दशा शुरू होती है। इसलिए जब कुंडली के इन स्थानों पर राहु बैठा हो तो यह बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें