फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृषभ राशिफल 2018: नया साल चुनौतियों से भरा रहेगा, अक्टूबर में कार्यों में सफलता मिलेगी

Tue, 02 Jan 2018 02:25 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 5
यह साल आपको अधिक सतर्क और सजग रहने की सलाह दे रहा है। आने वाली चुनौतियों का सामना अगर आप सही तरीके से कर पाएं, तो कोई शक नहीं कि समय आपका साथ न दे। दरअसल, वर्ष के आरंभ से ही आपकी राशि पर शनिदेव की ढैय्या का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही शनि के साथ शुक्र और सूर्य का अष्टम भाव में युति है, जो आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बनाएगा तथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा।

पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान
 

 
विज्ञापन

2 of 5
शनि के अशुभ प्रभाव के कारण इस वर्ष अर्थराइटिस, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, न्यूरोलाॅजिकल और गुप्त रोगों से बचने की विशेष सलाह है। जीवनशैली को सही करें और सेहत पर ध्यान दें। ग्रह-गोचर की स्थिति को देखते हुए, आपको साल के आरंभिक दिनों में बहुत सावधानीपूर्वक निर्णय लेने और संयम रखने की जरूरत है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
वैसे बृहस्पति और मंगल का शत्रु भाव में बैठकर शुभ भावों पर दृष्टि डालने से मानसिक अशांति कम रहेगी। इस वर्ष ऋण, रोग और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें वर्ष के आरंभ में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, किंतु कुछ दिनों बाद होने वाले ग्रह परिवर्तन से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

 

4 of 5
अक्तूबर से बृहस्पति का राशि परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति दिलाएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2018 में आपके लिए कामयाबी का औसत 60 प्रतिशत रहेगा। यह साल पढ़ने वाले लोगों के लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में आशानुरूप सफलता मिलेगी। या यूं कहें कि यह वर्ष कठिन परिश्रम करके कामयाबियों की बुलंदी पर पहुंचने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shani dev
​साल के उपाय
पंचामृत से रुद्राभिषेक करें साल अच्छा रहे, तो वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करें। श्री सूक्त-पुरुष सूक्त का पाठ करें। इसके साथ ही शहद, गन्ने के रस अथवा पंचामृत से रुद्राभिषेक करें। इस साल बेल का वृक्ष लगाना भी आपको अधिक लाभ दे सकता है। शनिवार के दिन शिवलिंग पर दही अथवा शहद का लेप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें