तुला राशिफल 2023 (Libra Horoscope Predictions 2023)
तुला राशि के जातकों के लिए योगकारक शनिदेव साल की शुरुआत में ही पंचम भाव में प्रवेश कर जाएंगे जिससे की इस राशि के जातक शनि की ढैया से मुक्त हो जाएंगे। पिछले ढाई साल से चल रहा मानसिक तनाव अब खात्मे की ओर है। इस समय शनि के इस गोचर से बड़े बदलाव जीवन में देखने को मिलने वाले है। वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में गुरु का गोचर थोड़ा तकलीफदेह हो सकता है। बीमारी,नौकरी में बदलाव और उन्नति नहीं मिलना जैसी चीजों से मन थोड़ा खिन्न रहेगा लेकिन 22अप्रैल को गुरु सप्तम में जाकर लग्न पर दृष्टिपात करेंगे जो की आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। साल के अंत में राहु केतु भी राशि परिवर्तन कर जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आने वाले है। राहु का छठे भाव में गोचर शत्रु नाश करने वाला होगा और इस समय आपको विदेश से लाभ होने की उम्मीद है। यह समय राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी अच्छे और अनुकूल परिणाम देने वाला होगा।