Horoscope 2027: वर्ष 2026 अब समाप्ति की ओर है और कुछ ही समय बाद नववर्ष 2027 का आगाज होगा। साल 2026 जहां गुरु के मार्गी होने, राहु के मकर और केतु के कर्क राशि में गोचर के साथ-साथ शनि के मार्गी होने की स्थिति में विदा होगा, वहीं वर्ष 2027 की शुरुआत भी देवगुरु बृहस्पति के पुनः कर्क राशि में गोचर के साथ होगी।
इस वर्ष की एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना शनि का मेष राशि में प्रवेश भी होगा। न्याय के अधिपति शनि देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जो मंगल की राशि है। इसे वर्ष का एक बड़ा राशि परिवर्तन माना जा रहा है। शनि के इस गोचर से जहां कुछ राशियों पर चल रही साढ़ेसाती और ढैया समाप्त होगी, वहीं कुछ अन्य राशियों पर साढ़ेसाती और ढैया का नया दौर शुरू होगा।
जाहिर है कि वर्ष 2027 ग्रहों की चाल और बड़े राशि परिवर्तनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। हर वर्ष की तरह अमर उजाला ज्योतिष अपने पाठकों के लिए लेकर आया है वर्ष 2027 का संपूर्ण वार्षिक राशिफल। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर द्वारा तैयार किए गए इस वार्षिक राशिफल में मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के जातक जनवरी से दिसंबर तक हर महीने का राशिफल पढ़ सकते हैं।