Aaj Ka Rashifal: जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेष राशि
आज कारोबार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। व्यापारिक योजनाओं में बदलाव करना लाभदायक हो सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों की सलाह किसी महत्वपूर्ण फैसले में मददगार साबित होगी। पुरानी जिम्मेदारियों और अधूरे वादों को पूरा करने का प्रयास करें। काम टालने से बचें और समय पर अपने कार्य पूरे करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
वृषभ राशि
- फोटो : amarujala
वृषभ राशि
आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सकारात्मक रवैया वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। वाहन से जुड़ा अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। संतान की पढ़ाई और संगति पर ध्यान दें। उससे बातचीत करके उसकी परेशानियों को समझने और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
विज्ञापन
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि
आज भाग्य का साथ मिलने से तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकती है। व्यापार विस्तार की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले दोनों अवसरों की तुलना जरूर करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : amarujala
कर्क राशि
आज आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपके अधूरे काम पूरे कराने में मदद करेगा। जीवनसाथी के लिए नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। हालांकि, कोई भी कदम उठाने से पहले आर्थिक स्थिति का आकलन करें। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : amarujala
सिंह राशि
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्च करने से पहले बजट जरूर देखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव से राहत मिल सकती है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, क्योंकि आपकी छोटी लापरवाही अपनों को परेशान कर सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। इसके अलावा, लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में मनचाहा अवसर नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि, दोस्तों और जीवनसाथी का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और मेहनत जारी रखें। जीवनसाथी को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
7 of 12
तुला राशि
- फोटो : amarujala
तुला राशि
आज सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। दान-पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करने से सम्मान के साथ आत्मसंतोष भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही नाराजगी बातचीत से दूर हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। परिवार की निजी बातें दूसरों से साझा न करें। संतान के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिससे दिन खुशनुमा रहेगा।
8 of 12
वृश्चिक राशि
- फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। आय का अतिरिक्त स्रोत शुरू करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है, लेकिन कागजात की जांच जरूर करें। भाइयों की सलाह किसी महत्वपूर्ण फैसले में उपयोगी साबित होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
9 of 12
धनु राशि
- फोटो : amarujala
धनु राशि
आज का दिन राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, इसलिए विवादों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें। वाहन से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता की सलाह महत्वपूर्ण फैसलों में मददगार रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और समय पर अपनी देखभाल करें।
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : amarujala
मकर राशि
आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। संतान की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न होगा। हालांकि, जिम्मेदारियों में लापरवाही करने से पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे जातक नई जगह आवेदन कर सकते हैं। सोच-समझकर उठाया गया कदम करियर में आगे बढ़ाएगा।
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : amarujala
कुंभ राशि
आज कुछ चुनौतियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। ऐसे में शांत रहकर परिस्थितियों को संभालना बेहतर होगा। संतान का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए डांटने के बजाय उसे प्यार से समझाएं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम स्वयं पूरे करने की कोशिश करें। आत्मविश्वास और समझदारी से आप मुश्किल परिस्थितियों को संभाल पाएंगे।
मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो सकती है। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे और नए सुझावों को महत्व दे सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन अपने सामान और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें। परिवार में चल रहा मनमुटाव बातचीत और समझदारी से दूर हो सकता है। अपनों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।