फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम

Mon, 21 Sep 2026 12:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Which Zodiac Sign Will Face Shani Sade Sati In 2027: ज्योतिषियों के अनुसार, जब शनि मेष में गोचर करेंगे, तो किसी एक राशि वाले को साढ़ेसाती से राहत और किसी पर इसका प्रभाव शुरू हो जाएगा। ऐसे इनके नाम जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : अमर उजाला
Which Zodiac Sign Will Face Shani Sade Sati In 2027: ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती के समय को सबसे कठिन अवधियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दौरान व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत, व्यापार और रिश्तों में बदलाव और चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, कर्मों का फल भी इसी दौरान मिलता है और जातकों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है। ऐसे में यह समय धैर्य और संयम से आगे बढ़ने का माना जाता है। वहीं, 2026 में शनि मीन में विराजमान हैं, जो गुरु बृहस्पति की राशि है। यहां रहते हुए कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन अगले साल जब शनि मेष में गोचर करेंगे, तो एक राशि के जातकों को साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, जबकि दूसरी राशि पर इसका प्रभाव शुरू हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2027 में किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी और किसे इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 4
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala
किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी राहत?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में आते ही कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलने वाली है। इसी के साथ वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
शुक्र के अस्त होते ही शुरू होगा इन राशियों का सुनहरा दौर, 37 दिनों तक धन और सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : अमर उजाला AI
कैसा रहेगा इस राशि पर प्रभाव?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण की शुरुआत होगी। ऐसे में यह समय मुख्य रूप से मानसिक और आर्थिक बदलावों से जुड़ा हो सकता है। इस दौरान जीवन में अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। परिवार में अनबन होने या कामों के अटकने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कुछ काम पूरे होंगे, लेकिन मनचाही सफलता न मिलने पर थोड़ी निराशा भी हो सकती है। इस दौरान जीवन में खुशियों के साथ कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही, सेहत को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

रत्न शास्त्र: इन लग्न वालों को नहीं पहनना चाहिए मोती, जानें किसके लिए शुभ है यह रत्न
विज्ञापन

4 of 4
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : adobe
साढ़ेसाती के उपाय
  • शनिवार के व्रत रखने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
  • शनिवार को काली चीजों का दान करें।
  • शनि मंदिर में दीया जलाएं और काले तिल शनि देव को चढ़ाएं।
  • पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  • शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • काले तिल, उड़द, तेल और चने शनि देव को चढ़ाएं।

लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें