अगस्त का पहला सप्ताह सिर्फ दो राशियों के लिए ही फायदेमंद रहेगा। बाकी 10 राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनका सबसे ज्यादा नुकसान निवेश में होने की संभावना है। जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः सप्ताह की शुरुआत होगी बेहद शानदार
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम घर में विचरण करेगें। जिन जातकों को किन्हीं कारणों से परिजनों से दूर रहना पड़ रहा है उन्हें अपने परिवार से मिलने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय चंद्रमा के प्रभाव से दांपत्य जीवन भी काफी सुखद रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर यदि पिछले कुछ समय कामकाज का काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो उससे भी राहत मिलने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगें। इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। व्यर्थ धन व्यय का योग भी आपके लिये बन रहा है। जलीय मार्गों से यात्रा न करें।
विज्ञापन
वृष राशिः खर्चीला रहेगा सप्ताह के शुरुआती दिन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा छठे घर में गोचररत होंगें। रोग व शत्रु घर में चंद्रमा आपकी चिंताएं बढ़ा सकता हैं। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहना चाहिए, साथ ही अपनी सेहत का ध्यान भी अवश्य रखें। चंद्रमा की दृष्टि व्यय भाव में होने से सप्ताह के पहले दो दिन थोड़े खर्चीले साबित हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके सप्तम भाव में विचरण करेंगें। इस समय अपने दांपत्य जीवन में गरमा-गरमी से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ में विवाद न करें तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशिः अनजाना डर करेगा परेशान
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगें, जो ऊंची बुद्धिमता का संकेत कर रहा है। प्रेम संबंध और संतान के प्रति हालांकि आपको चिंतित होना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी आपका मन इस समय चिंतित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके छठे घर में विचरण करेंगें जो कि शनि के साथ विष योग भी बना रहे हैं। इस समय अन्जाना डर मन को परेशान कर सकता है। स्वयं को शत्रुओं व रोगों से पीड़ित महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में होंगे यह समय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिहाज से उपयुक्त है।
विज्ञापन
कर्क राशिः जिंदगी में भाैतिक सुखों की कमी महसूस करेंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातकों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा चतुर्थ घर में विचरण करेंगें। आप इस समय अपने जीवन में भौतिक सुखों का अभाव महसूस करेंगें। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। आपकी राशि में मंगल भी नीचस्थ विराजमान है जो कि स्वास्थ्य से संबंधित निराशा भी आपमें उत्पन्न कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें। संतान प्रेम संबंध और शिक्षा के क्षेत्र में यह समय आपके लिये संतोषप्रद नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
सिंह राशिः अपनी कमियों का होगा अहसास
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा द्वितीय भाव में विचरण करेंगें जो कि आपको पराक्रमी और उद्यमी बनाते हैं। आपको अपने अंदर की कमियों का आभास भी इस समय हो सकता है जिन पर आप मंथन कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विचरण करेंगें यह समय माता के लिये विशेष तौर पर चिंतित रह सकता है। भौतिक सुखों की कमी से आपके मन में निराशा का भाव भी पैदा हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके पंचम भाव में स्थित रहेंगें जो कि खुशियों की एक छोटी उम्मीद भी आपको दिखा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी लाभकारी योग बन रहे हैं। संतान व संबंधों को लेकर भी आप इस समय प्रसन्नचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः सलाह लेकर ही करें निवेश
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा धन भाव में विराजमान रहेंगें जो कि आपको संचित धन के लिये चिंतित कर सकते हैं। अष्टम दृष्टि चंद्रमा की होने के कारण मन में निराशा व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी क्षेत्र में अगर निवेश कर रहे हैं तो अपने से बड़े व्यक्ति की सलाह के अनुसार ही करें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में विचरण करेंगें। अथक प्रयासों के बावजूद भी लाभ न प्राप्त होने से निराशा छा सकती है। भाई-बहनों से कलह होने के संकेत भी हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके सुख भाव में विचरण करेंगें जो आपको सफलता का आभास और एक सूक्ष्म योग देगा। अपनी बुद्धिमता से इस अवसर का लाभ आप उठा सकते हैं।
तुला राशिः भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के जातकों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें, जिससे आपको शारीरिक सुख और आत्मा का सुख प्रचुर मात्रा में मिलेगा। प्रेम संबंधों एवं दांपत्य जीवन में सुख की प्रचूर मात्रा रहेगी। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा शनि के साथ विष योग बना कर द्वितीय भाव में विद्यामान रहेंगें जो कि आपका व्यर्थ धन व्यय करवायेंगें। मन नकारात्मक विचारों से भरा हुआ रह सकता है। अंजान भय भी मन में बना रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में रहेंगें जो कि आपको पराक्रमी और मेहनती बनायेंगें। इस समय अपने भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा साथ ही भाग्य का साथ मिलने से भी स्वयं को प्रसन्नचित और सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः खर्चों से बचने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा 12वें घर में रहेगा जो कि आपके लिये अनावश्यक खर्चों के योग बना रहा है। छोटी मोटी यात्राओं में धन व्यय कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके लग्न में आपकी राशि में ही विराजमान रहेंगें जो कि आपकी अति महत्वकांक्षाओं के कारण आपको दु:खी कर सकता है। सप्तम घर में चंद्रमा की शुभ दृष्टि होने से आपका परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मन भी कर सकता है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके धन भाव में रहेंगें कोई भी वस्तु या दिया हुआ धन वापस मिलने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। आपके काम करने की प्रतिभा को कार्य को टालने वाले अवगुण से बचें।
धनु राशिः निवेश किया हुआ पैसा बढ़ाएगा चिंता
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा लाभ घर में विराजमान होंगें। भूतकाल में किये गये कार्यों का परिणाम मिलने वाला समय भी यह आपके लिये रह सकता है। भविष्य के प्रति भी यह आपको अति महत्वाकांक्षी बना सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा 12वें घर में शनि के साथ विचरण करेंगें जो कि मन को भयभीत तो रखता ही है निवेश किया गया समय धन के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है। कुछ अनैच्छिक वस्तुओं पर भी धन व्यय हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि में ही विराजमान रहेंगें। जो कि आपके मन में सकारात्मक सोच व सकारात्मक निर्णय लेने का योग भी बनाता है। अपने जीवन के आदर्श व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात के आसार बन सकते हैं।
मकर राशिः छाेटे मोटे निवेश के योग बन रहे हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्मभाव में विराजमान रहेंगें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र से अधिक लाभ न मिल पाने के कारण इस समय आपको भविष्य के लिये खुशियां मिल सकती है। पिता के सानिध्य में भी समय व्यतीत करने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा लाभ घर में शनि के साथ विषयोग बनायेगा। वर्तमान की अपनी कार्यशैली पर आपको सोचने के लिये मजबूर कर सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके 12वें भाव में रहेंगें जो कि आपको भविष्य के निर्णय लेने के लिये उत्साहित कर सकते हैं। छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं इसके योग बन रहे हैं जिसे आप नि:संकोच कर सकते हैं।
कुंभ राशिः यात्राआें से होगा भविष्य में लाभ
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। भाग्यवश आपको जीवन में काफी अच्छे विकल्प भी मिल सकते हैं। जिन विकल्पों को आप सोचकर आगे भी बढ़ सकते हैं। आपके मन में धार्मिक प्रवृतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा कर्मभाव में शनि के साथ विषयोग बना रहा है। दो दिनों में आपको कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिवसों में चंद्रमा लाभ घऱ में विराजमान रहेंगें जो कि यात्राओं का योग भी बना रहे हैं। इन यात्राओं से भविष्य में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर अपने करियर के प्रति विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में विचरण करेंगें जो कि फिजूल की यात्राओं के योग बना रहे हैं। साथ ही नकारात्मक सोच व विचारों से भी आपका मन घिरा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम अनुकूल न मिलने के कारण मन निराशा की ओर जा सकता है। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। यहां पर भाग्य का साथ न मिलने के कारण आप स्वयं को दुर्भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा कर्मभाव में विचरण करेंगें जोकि आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम करने के कारण खुशियां दे सकता है। माता पिता के सुख सुविधाओं की चिंताएं भी आपको मिल सकती है।