ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रभावशाली लोगो के संपर्क में रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। याद रखें लंबे समय तक चलने वाला प्रेम प्रसंग जीवन में ठहराव व खुशी लेकर आता है। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: विवाह का निर्णय सोच समझ कर लें
3 of 13
वृष राशि
आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही ले। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।
मिथुन राशि: जमीन जायदाद के मामले में अच्छी खबर
4 of 13
मिथुन राशि
घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें।
विज्ञापन
कर्क राशि: घरेलु जीवन में उथल-पुथल हो सकती है
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। अगर उनके साथ मजे करने के लिए आपको अपनी रात की नींद भी गंवानी पड़े तो भी तैयार रहें और एक दूसरे के साथ का पूरा आनंद उठाएं। अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लायेगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। कोई ऐसा मिलेगा जो आपके पार्टनर तक पहुंचने में आपका सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: अधिकारी रास्ते का रोड़ा बन सकते है
6 of 13
सिंह राशि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें। आज आपका संबंध टूट सकता है। संबंध टूटने का कारण बहुत छोटा है व आप एक नेक साथ से दूर हो सकते हैं। शांति से तर्कसंगत फैसला करें व सही रास्ता चुनें। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: योजना शुरू करने का बढ़िया वक्त
7 of 13
कन्या राशि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आपका यही कदम आपके भविष्य के लिए शुभ फल दायक रहेगा। अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है।
वृश्चिक राशि: पड़ोसियों से बहस से बचें
8 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मजे करेंगे। ये समय खूब मजे करने का है। इस समय आप अपने काम को एक तरफ रख कर मस्ती करें। ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। बिल्कुल भी तनाव ना लें और मस्ती करें। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय कई ऊंचाईयां छुएं तो सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि आपको सारा काम एक तैयारी के साथ करना होगा। और यही आपकी आर्थिक कठिनाईयों को खत्म करने में मदद करेगी।
धनु राशि: यात्रा का योग बन सकता है
9 of 13
धनु राशि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिये कहा जा सकता है। आज की आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप अपना सही प्रदर्शन करते हुए प्रभाव व प्रतिभा का सिक्का जमा पाएंगे। आपका दिन शुभ हो। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं।
मकर राशि: आपके व्यवसाय में परेशानियां आ सकती हैं
10 of 13
मकर राशि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई करियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें।
कुंभ राशि: कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं
11 of 13
कुंभ राशि
पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। रिश्ता फिर से लाइन पर आएगा इसलिए पुरजोर प्रयास करें। सकारात्मक रहकर लम्बे रिश्ते बनाने की सोचें। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी। आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं।
मीन राशि: नौकरी के लिए अच्छे अवसर मिल सकते है
12 of 13
मीन राशि
आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं। आज उन लोगों के लिये अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। एक अच्छी नौकरी के लिये अवसर पाने होंगे। समय देना होगा और आप का भाग्य आपके साथ चलेगा। आपको आज जो भी अच्छा अवसर मिलता है उसका भरपूर लाभ उठाएं।
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है।परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना काम छोड़ कर नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें। कुछ और समय तक टिक कर देखें, अंत में आपको लाभ ही होगा। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है।