इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर मेष राशि से लेकर मिथुन राशि के बीच होगा। गुरु राहु और बुध के साथ होंगे, जबकि सूर्य कर्क राशि में शुक्र के साथ होंगे और मंगल का शनि के साथ वृश्चिक राशि में बने रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में जुलाई का यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, क्या जाते-जाते जुलाई का अंतिम सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा, देखिए कैसा है जुलाई का अंतिम सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप सम्मान नहीं मिलने से निराशा होगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह पूरा सप्ताह आप अपने नए रिश्ते के बारे मे सोचने मे बिता सकते हैं। इस समय आपके लिए अच्छा होगा कि आप सिर्फ योजनाओं पर विचार करने का काम करें, उन्हे पूरा करने के लिए किसी और समय को चुनें। कार्य स्थल पर आपको अपने काम के अनुसार सम्मान न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। अधूरे कामो को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं साथ ही किसी नई योजना का हिस्सा बनने का अवसर भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः कैरियर के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर आपकी राशि से होगा। यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसके लिये किसी सुदूर क्षेत्र में भी जाना पड़ सकता है। हो सकता है इसी स्थानांतरण के कारण आपको कुछ जरुरी समस्याओं से भी दो चार होना पड़े लेकिन आपके बेहतर भविष्य के सपने के आगे यह तकलीफें बहुत छोटी नजर आएगी। इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं आपके हर निर्णय में साथी का सहयोग आपके स्वभाव को प्रसन्नचित बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
मिथुन राशिः समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा है, इस सप्ताह अपने साथी से जो मुलाकातें आपकी होंगी उनके रोमांटिक रहने के आसार हैं। हो सकता है कुछ प्रेमी जातक अपने रिश्ते और आगे बढ़ाने पर मुहर लगाते हुए जीवन भर साथ निभाने का निर्णय लें। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को अपनी प्रबंधकीय क्षमता से प्रभावित करने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि बीते दिनों में आप अनेक परेशानियों से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी वे सभी परेशानियां दूर होने की पूरी संभवानाएं हैं। अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती हैं लेकिन जल्द ही समाधान भी आपको मिल जायेगा। प्रेमी जातकों की अपने साथी के साथ थोड़ी खटपट होने के आसार हैं, इसलिये संयम और धैर्य से काम लें और केवल अपने बारे में न सोचकर अपने साथी की भावनाओं का भी ध्यान रखें। आर्थिक रुप से देखें तो आपकी स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः जेब खर्च बढ़ने की संभावना है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
व्यवसायी जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने के आसार हैं यदि पिछले कुछ दिनों से कोई डील अटकी हुई है उसके पक्की होने की संभावनाएं हैं। अपनी ऊर्जा और लक्ष्यों को हासिल करने की ललक आपको उत्साहित रख सकती है। यदि अपने दोस्तों के साथ घुमने की कोई योजना आपने बना रखी है तो सप्ताहांत का समय इसके लिये बहुत अच्छा हो सकता है और आप यादों की एक खुबसूरत सौगात अपने साथ इस सफर से ला सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ बनाया इस तरह का प्लान आपके जीवन में और भी रंग भर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही जेब खर्च बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
कन्या राशिः कार्यस्थल पर आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप खुद को हर लिहाज से सुखद व उत्साहित महसूस कर सकते हैं, स्वयं को चुनौतीपूर्ण स्थिति में रखने और अपनी कार्यक्षमता को पहचानने का यह एक बेहतर समय आपके लिये साबित हो सकता है। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता के बल पर आप कार्यस्थल पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन की अगर बात की जाए तो यह समय आपके लिये यहां भी काफी अच्छा है और एक अच्छा समय आपको अपने साथी के साथ बिताने के लिये मिल सकता है। वहीं कुछ जातक अपनी नई-नई दोस्ती का आनंद उठा सकते हैं और अपने साथी की यादों में खोये-खोये रह सकते हैं।
तुला राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह बढ़िया है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आगामी सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि परिणाम भी आपके लिये बेहतर आने के आसार हैं। गत दिनों में यदि आपको कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम करना पड़ा है तो अपनी मेहनत के मीठे फल का स्वाद भी आपको चखने को मिल सकता है। आपकी रचनात्मकता आपके वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। प्यार के मामले में भी इस सप्ताह आपके मालामाल रहने की संभावना है। आपका कोई खास आपकी तारीफ में अपनी भावनाएं उड़ेल सकता है, जो भी हो आप इस सप्ताह रोमांटिक जीवन का भरपुर लुत्फ उठा सकते हैं। आर्थिक तौर पर देखें तो आपकी जेब भरी रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः कार्यस्थल पर अपने काम पर ही ध्यान दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता और चीजों को गंभीरता से लेने की जरुरत है। किसी भी बात को, किसी भी स्थिति को लापरवाही से ना लें, क्योंकि लम्बे समय के लिए आपका यह रवैया आपको असफलता की ओर ले जा सकता है। परिवार में भी आपके व्यवहार के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अपने परिवार के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने काम पर ही ध्यान दें, विवादों में न पड़ें। आर्थिक रुप से स्थिति ठीक-ठीक बनी रह सकती है बशर्ते अतिरिक्त खर्च न बढ़ाएं।
धनु राशिः सप्ताह कई मामलों में अनुकूल रहेगा
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपमें उत्साह और जोश बना रह सकता है। सकारात्मक उर्जा से भरपूर आशावादी विचारों से आपके हौंसले बुलंद रहने के आसार हैं। अपने जोश और उमंग के साथ कदम बढ़ाते रहें, लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध पहले से अधिक परिपक्व हो सकते हैं। अविवाहित प्रेमी जातक भी अपने खास के साथ खास समय व्यतीत कर सकते हैं। कुल मिला कर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के संकेत हैं।
मकर राशिः आकस्मिक लाभ मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होते देख सकते हैं, जिससे आपके लिये यह सप्ताह सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है। व्यवसायिक स्तर पर आपकी ऊर्जा से आपके प्रदर्शन में भी गुणात्मक परिवर्तन हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको चुनौतिपूर्ण लक्ष्य दिये जा सकते हैं जिनके पूरा करने पर आपकी पीठ भी सब थपथपा सकते हैं। आर्थिक तौर पर बात करें तो आकस्मिक लाभ होने के आसार है। संपत्ति पर निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है। इस निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। रोमांटिक जीवन में भी आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें।
कुंभ राशिः आपके जीवन में इस सप्ताह कुछ रुकावटें आ सकती हैं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आपके जीवन में इस सप्ताह कुछ रुकावटें आ सकती हैं जिनसे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है। बेहतर होगा कि आप परिस्थितियों का डटकर धैर्य के साथ अपने व्यहार में संयम बनाये रखते हुए मुकाबला करें अन्यथा परिस्थितियां हाथ से निकलने पर आप पछताने के अलावा कुछ नहीं कर पायेंगे। व्यवसायिक स्तर पर भी आपको अपने सभी काम समय से पहले करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सौहार्द बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह संयम से काम लेना होगा।
हो सकता है व्यक्तिगत स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अपेक्षा अनुसार लाभकारी न हो। करीबी मित्रों और अपनों के साथ बहस या विवाद से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे में आप अपनी समझदारी और कार्यकुशलता से ही स्थिति को संभाल सकते हैं। शांत रहकर प्रयासरत रहें तो रिश्तों को बनाये रखने में कामयाबी मिल सकती है। व्यावसायिक स्तर पर यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिना किसी खास रणनीति के लक्ष्य पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल रह सकता है। प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर आपको मिल सकती है। निवेश करने के लिये सही समय और सही अवसर का इंतजार करें। अपने खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।