फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (03 से 09 अगस्त तक): अगस्त के पहले सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 03 Aug 2020 11:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति होगी। कोई नया कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। बहुत दिनों का गया हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत। सप्ताहांत संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार के योग, यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 9 तारीख को रहें जरा बचके।

Mercury Transit 2020: बुध का कर्क राशि में राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ है यह गोचर
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों से कार्यों का निपटारा करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और भी उत्तम है। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

अगस्त मासिक राशिफल 2020: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, किसके लिए शुभ
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे। मध्य अति उत्तम रहेगा। उच्चाधिकारियों से अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। चुनाव से संबंधित निर्णय सार्थक रहेगा। 04 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ दैनिक व्यापारियों के लिए अच्छा सिद्ध होगा, आय के साधन बढ़ेंगे। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं एवं षड्यंत्र कारियों से सावधान रहें। सप्ताहांत ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपको हर तरफ से सफलता दिलाएगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी कुछ तनाव भरा समाचार आ सकता है। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापारियों को भी अच्छे लाभ की उम्मीद। सप्ताहांत अशुभ समाचार के कारण मन दुखी रहेगा। 8 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह के आरंभिक ग्रह गोचर शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। काफी दिनों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सप्ताह के मध्य में कुछ गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं सावधान रहें। किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना। सप्ताहांत मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्यक्षेत्र का विकास होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य में सरकार के संबंधित विभागों के कार्यो का निपटारा होगा। सर्विस हेतु स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो प्रयास करें। विदेशी कंपनियों सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा। 4 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ है इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को कम करें। प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा करें। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। मकान वाहन के क्रय का भी योग बनेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। सप्ताहांत सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।

9 of 12
राशि
धनु राशि- इस सप्ताह के आरंभ में अधिक व्यय का सामना करना पड़ेगा पारिवारिक कलह एवं अलगाव भी ना पैदा होने दें। मकान वाहन के क्रय का योग। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाहे तो अवसर अनुकूल। सप्ताहांत ग्रह गोचर में और सुधार आने से सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। 3 तारीख को रहें जरा बचके।
 

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह के आरंभ में ही शुभ ग्रह गोचर के फलस्वरूप मान सम्मान की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित सर्विस आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह का सामना तो करना पड़ेगा किंतु किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- इस सप्ताह के आरंभ में ही अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण थकान का भी अनुभव करेंगे आर्थिक तंगी भी से बचें। सप्ताह का मध्य हर तरह से सुखद समाचार वाला रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतर है लाभ उठाएं। नई सर्विस हेतु आवेदन करना अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। 8 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में ही आय के साधन बढ़ेंगे रुका हुआ धन आएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगियों के लिए समय और भी अनुकूल। सप्ताह के मध्य यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। सप्ताहांत विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें