मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है। इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसमें भी कामयाब रहेंगे। साझा व्यापार करने से बचें। सप्ताह के मध्य रुका हुआ धन आएगा। किसी अप्रत्याशित शुभ समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा हुआ।