फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (13 से 19 जुलाई तक): जुलाई के तीसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके...

Mon, 13 Jul 2020 11:31 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और अधिक व्यय के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अधिक व्यय से बचें। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तथा  मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सप्ताहांत भी कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव रहेगा किंतु, मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण होने के संयोग। आप इस हफ्ते की 18 तारीख को रहें जरा बचके।

ये चार राशि वाले कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान, मेहनत और भाग्य दोनों का मिलता है साथ
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मध्य में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा इसलिए अच्छे प्रयास करें। आप इस हफ्ते की 13 तारीख को रहें जरा बचके।



Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। सप्ताहांत कुछ अशुभ समाचारों से मन अशांत रहेगा, कष्टकर यात्रा के भी योग। आप इस हफ्ते की 16 तारीख को रहें जरा बचके।

Savan 2020: सावन के महीने में क्यों करना चाहिए महामृत्युंजय मंत्र का जप?

4 of 12
राशि
कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे और आपकी सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी। सप्ताह के मध्य विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा गुप्त शत्रुओं से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप इस हफ्ते की 19 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य में धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। नए कार्य-व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से भी सप्ताह बेहतर है। आप इस हफ्ते की 13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह के आरंभ से ही कार्य व्यापार में उन्नति के योग तो बन रहे हैं साथ ही शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। सप्ताह का मध्य कुछ तनाव दे सकता है किंतु अंत बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता एवं नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग। आप इस हफ्ते की 18 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य में सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और धर्म-कर्म के मामलों में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। आप इस हफ्ते की 17 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है विशेष करके विद्यार्थियों के लिए तो और भी बेहतररहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग और संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के मध्य शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत कुछ कार्य बाधा तनाव का कारण बन सकती है।आप इस हफ्ते की 19 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं विवाद आपकी मानसिक परेशानी को बढ़ा सकते हैं। मित्रों अथवा संबंधियों से भी धोखा मिल सकता है इसलिए हर कार्य अथवा निर्णय सोच-समझकर सावधानीपूर्वक लें। मध्य में विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। आप इस हफ्ते की 16 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह के आरंभ से ही आय के साधन बढ़ेंगे रुका हुआ धन आएगा किंतु भाइयों से मतभेद पैदा ना होने दें। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। संतान से संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसरअच्छा है अंतिम निर्णय लें। आप इस हफ्ते की 18 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह के आरंभ में विलासिता संबंधी वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है प्रयास करें। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। सप्ताह के मध्य में मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगितामें अच्छी सफलता के योग।आप इस हफ्ते की 17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में साहस पराक्रम के वृद्धि होगी अपनी ऊर्जा शक्ति का सही उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार में कला एवं तनाव पनपने ना दें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप इस हफ्ते की 19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें