दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। यात्रा में समस्या होगी। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और अच्छा खासा खर्चा भी कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सेहत में परेशानी बनी रह सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
घर परिवार के बारे में काफी सोच विचार करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। अपने प्रिय को मिलने के लिए आप काफी उत्सुक रहेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
संतान के प्रति काफी आशावान रहेंगे और उनके भविष्य को लेकर चिंतित भी रहेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
घरेलू खर्च में काफी धन व्यय होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से उनके मन की बात जान कर खुद परिवार में अच्छा समय लाने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ नहीं है, दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए ना जाएं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार भी फायदेमंद रहेगा।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन भोजन के प्रति अनियमितता आपको बीमार बना सकती है। अपने गले में दर्द या गले का इन्फेक्शन या टॉन्सिल अथवा गला खराब होने से यह मुंह के छालों से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सेहत के मामले में दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कहीं दूर जाने का विचार बनाएंगे लेकिन फिलहाल के लिए यह सब रद्द कर दें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार आपका दिल जीत लेगा, इसलिए परिवार के साथ वक्त बिताएं। अच्छा भोजन करेंगे। जीवन साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता की बदौलत कुछ नया काम हाथ में लेंगे। पुरानी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। रुका हुआ धन आने से भी स्थिति बढ़िया बनेगी। परिवार को सम्मान मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।