rashifal 2021
कुंभ राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
आप जिससे प्रेम करते हैं, उनसे इस साल अपने प्रेम का खुलकर इज़हार करना और उनकी सभी उम्मीदों और सपनों को पूरा करने की कोशिश करना, क्योंकि आपके साथी की आपसे बहुत उम्मीदे रहती हैं। वर्ष मध्य में किसी मित्र की वज़ह से गलतफहमी होगी उसे समय रहते ही दूर कर लें। इस वर्ष अक्टूबर के बाद अपने साथी को कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं। वैवाहिक लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत किसी मतभेद के साथ ही होगी, लेकिन कुछ ही समय में सब बेहतर हो जाएगा, लेकिन साल के मध्य मे कोई नया साथी आपके जीवन में आ सकता है। वर्ष के अंत में आप अपने जीवन साथी की भावनाओं को समझेंगे क्योंकि साल के अंत में अधिक काम के तनाव की वज़ह से साथी की सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा।