फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal (04-10 August): अगस्त के पहले सप्ताह की राशियों पर ग्रहों का असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 04 Aug 2025 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Rashifal  04-10 august 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amarujala
Weekly Horoscope (04-10 August): अगस्त माह का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा, लेकिन ग्रहों की वर्तमान स्थिति कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बना रही है, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 9 अगस्त को बुध कर्क राशि में उदित होंगे, जबकि मंगल कन्या राशि में रहकर मीन राशि में स्थित शनि के साथ समसप्त और कुंभ राशि में स्थित राहु के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं।
Masik Ank Jyotishfal: अगस्त माह में किस मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मासिक अंक ज्योतिषफल में
इस सप्ताह मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग के साथ-साथ मंगल और अरुण के मध्य नवपंचम राजयोग का भी निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों को धन, पदोन्नति और भाग्यवृद्धि जैसे शुभ परिणाम दिला सकता है। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हुए सभी 12 राशियों पर समय-समय पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में यह सप्ताह करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और रिश्तों के लिहाज से कई लोगों के लिए खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

साप्ताहिक राशिफल


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्व की भांति सामान्य फलदायी रहेगा। आपकी रोज़ी-रोज़गार पूर्ववत चलते रहेंगे। कठिन परिश्रम और प्रयास की बदौलत आप अपनी आय के स्रोतों में वृद्धि करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें दूर करते हुए संतुलन बनाए रखेंगे। सप्ताह के मध्य तक हालात आपके नियंत्रण में होंगे। इस समय के दौरान किसी नए काम से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। कारोबारी यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी। किसी बड़ी संस्था या व्यवसायी के साथ डील करने के योग बन सकते हैं। यह समय टारगेट ओरिएंटेड और कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कार्यों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है।

यदि आप स्थायी संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। लव लाइफ सामान्य गति से चलेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। संतान की उपलब्धियों से मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल


वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे आप निजी समस्याओं को सुलझाने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में साथी-संगी या शुभचिंतकों से अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे मन खिन्न रह सकता है।

सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। उत्तरार्ध में आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, जिससे वित्तीय असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो परिश्रम में कोई कमी न रखें, वरना परिणाम निराशाजनक हो सकता है।

इस सप्ताह घरेलू समस्याएं बाहर न ले जाएं और बाहरी समस्याएं घर में न लाएं। सप्ताह के अंतिम चरण में किसी पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और प्रेम संबंधों में दूरी आने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी पूर्व की भांति शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलती रहेगी। व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियां सामान्य गति से चलती रहेंगी।

सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्राएं सफल और फलदायी होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों ही आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे।

छात्रों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से अच्छा है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लोग आपकी सूझबूझ और निर्णयों की सराहना करेंगे। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल


कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बातचीत करते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आपकी कही गई बातों को लोग गलत ढंग से ले सकते हैं, इसलिए तर्क देते समय संयम और स्पष्टता बनाए रखें।

सप्ताह की शुरुआत में पुरानी समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। इस समय शुभचिंतकों और स्वजनों का अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, वरना जुर्माना या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में शॉर्टकट से बचें और बिना पूर्ण योजना के अपनी बातों का बखान न करें। उत्तरार्ध में कुछ चीजों पर अनुमान से अधिक खर्च हो सकता है।

लव लाइफ में तनाव हो सकता है। छोटे-छोटे विवाद बड़े झगड़े का रूप ले सकते हैं। एक-दूसरे की गलतियां निकालने के बजाय समझदारी से काम लें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करें एवं पंचाक्षरी मंत्र (“ॐ नमः शिवाय”) की एक माला जपें।
 
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।

साप्ताहिक राशिफल


सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। घर और बाहर दोनों ही क्षेत्रों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, निवेश से पूर्व विशेषज्ञ या शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे और अच्छे परिणाम देंगे। सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी योजना या व्यक्ति से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे संतोष मिलेगा। करियर या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा संभव है, जिसमें किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है।

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

साप्ताहिक राशिफल


कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लेकर आया है। सौभाग्य का साथ बना रहेगा और आपके कार्य सुचारु रूप से बनते जाएंगे।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो जातक विदेश से जुड़े व्यवसाय या करियर में प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आर्थिक रूप से यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और स्थायी धन में वृद्धि होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे कद और पद दोनों में वृद्धि होगी। हालांकि, इसके साथ ही काम का दबाव भी बढ़ेगा।

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। पढ़ाई के साथ वे मनोरंजन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।

साप्ताहिक राशिफल


तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह आपको सुख और शांति का अनुभव होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी नई योजना अथवा कारोबार से जुड़ने पर आपके मन में उत्साह का संचार होगा। इस दौरान आप पूरे जोश-खरोश के साथ अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे।

भूमि-भवन से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के कारण संतोष का भाव बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह औसत से कहीं अधिक फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की प्रशंसा करेंगे। अधिकारी वर्ग से अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलने से प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

रिश्तों की दृष्टि से सप्ताह सुखद रहेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए आपसी समझ और सहयोग मजबूत होगा। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है और पहले से चल रहे प्रेम संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।

साप्ताहिक राशिफल


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। करियर-कारोबार में चीजें कभी तेज़ी से आगे बढ़ेंगी, तो कभी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं देता, कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वे आपकी योजनाओं को विफल करने के लिए षड्यंत्र कर सकते हैं। संबंधों को बिगाड़ने से बचें और सहयोग व संवाद के माध्यम से अपनी योजनाओं को साकार करने का प्रयास करें।

व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं, तो किसी भी निर्णय को सोच-समझकर और सावधानी से लें। उत्तरार्ध में अनावश्यक खर्च की संभावना अधिक रहेगी।

लव लाइफ सामान्य रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को बंदर को गुड़-चना खिलाएं।
 

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।

साप्ताहिक राशिफल


धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सोचे हुए कार्यों में मनचाही प्रगति और सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

सीनियर से पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आप अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर पाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में बुद्धि और विवेक से निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। परिवार और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। बाज़ार में आई तेजी का लाभ उठाते हुए आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

उत्तरार्ध में व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना होगा, अन्यथा पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीली मिठाई अर्पित कर पूजा करें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।

साप्ताहिक राशिफल


मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” की चेतावनी लिए हुए है। इस सप्ताह किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने या उनमें आलस्य करने से बचें, वरना असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रह सकता है। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। इस सप्ताह धनागम प्रभावित हो सकता है और बाज़ार की मंदी से लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है।

धन के लेन-देन में सावधानी रखें और किसी पर अंधा विश्वास न करें। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण आवश्यक है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।

साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करना आवश्यक होगा। अनावश्यक कार्यों में इनका दुरुपयोग परेशानी ला सकता है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। जोखिम भरे कार्यों और निवेश से दूर रहें।

सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। भावनात्मक ब्लैकमेलिंग की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए किसी को वादा करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। कुछ बातों को ‘ना’ कहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

नशे और असंतुलित खानपान से दूर रहें। उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों से बचाव आवश्यक है। प्रेम संबंधों में शक या भ्रम से बचें। वैवाहिक जीवन में संतुलन और सुख बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: बृहस्पति 
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।

साप्ताहिक राशिफल


मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। योजनाओं को पूरा करते समय कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। इस सप्ताह दूसरों से अधिक खुद पर भरोसा करते हुए कार्यों को पूर्ण करने की ज़रूरत है।

सप्ताह के मध्य में मित्रों और सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन उदास रह सकता है। धन के लेनदेन में सतर्कता बरतना आवश्यक रहेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा, लेकिन खर्च की अधिकता वित्तीय असंतुलन पैदा कर सकती है।

यदि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी या दिखावा करने से परेशानी हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की अत्यधिक दखलंदाजी वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकती है।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें। नारायण कवच का पाठ अवश्य करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें