फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Last Sawan Somvar: सावन का अंतिम सोमवार आज, जानें अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पूजा मंत्र और चढ़ाएं ये वस्तुएं

Mon, 04 Aug 2025 06:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Ka Antim Somvar: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा। 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार व्रत होगा। इस दिन अपनी राशि अनुसार मंत्र जाप के साथ शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करें।
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप - फोटो : amarujala
Sawan Somvar Me Rashi Anusar Karein Mantra Jaap: सावन या श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हुई थी, जो रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इस दौरान चार सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है, जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस महीने को शिव भक्तों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि सावन मास में शिवजी का वास पृथ्वी पर होता है और वे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। विशेषकर सोमवार का दिन शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ होता है, इसलिए सावन के हर सोमवार का व्रत रखा जाता है।
Raksha Bandhan 2025: भाई को बांधे राशि अनुसार इस रंग की राखी, होगा भाग्योदय
इस बार सावन के अंतिम सोमवार का व्रत 4 अगस्त को है, जो भोलेनाथ को खुश करने का एक महत्वपूर्ण मौका है। भगवान शिव सरल और सहज स्वभाव के देवता हैं, जिन्हें प्रसन्न करने के लिए भव्य वस्तुओं या दुर्लभ पकवानों की आवश्यकता नहीं होती। वे प्रकृति से जुड़ी साधारण वस्तुओं से भी संतुष्ट हो जाते हैं। इस दिन आप अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर मंत्र जाप करते हुए कुछ विशेष सामग्री चढ़ाकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
Saptahik Rashifal (04-10 August): अगस्त के पहले सप्ताह की राशियों पर ग्रहों का असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
इस दिन आप जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। गुड़ से बनी यह अभिषेक विधि विशेष रूप से मेष राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जाती है। साथ ही, ॐ महाकालाय नमः मंत्र का जाप करें, जो आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और जीवन में नई उर्जा लेकर आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
दही, चंदन और सफेद फूलों का भी शिवलिंग पर अर्पण करें। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आप दूध और जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद दही, चंदन और सफेद फूलों का भी शिवलिंग पर अर्पण करें। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस पूजा से आपके कार्यों में सफलता और मनोकामनाएं पूरी होने का योग बनता है।

4 of 13
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही तीन बेलपत्र चढ़ाएं। इस पूजा के दौरान ॐ त्र्यम्बकाय नमः मंत्र का उच्चारण करें। यह विधि आपके जीवन में स्वास्थ्य, सफलता और शांति लाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

5 of 13
देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। घी की पवित्रता और शुद्धता से आपकी सारी बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान ॐ चन्द्रशेखराय नमः मंत्र का जाप करें, जो आपके मन को शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा।
विज्ञापन

6 of 13
गुड़ मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और साथ में गेहूं का दान करें। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
गुड़ मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और साथ में गेहूं का दान करें। यह अभिषेक आपकी समृद्धि और खुशहाली के लिए अच्छा माना जाता है। अभिषेक करते समय ॐ रुद्राय नमः मंत्र का जप करें, जिससे आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन

7 of 13
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और भांग के पत्ते चढ़ाएं। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और भांग के पत्ते चढ़ाएं। भांग भगवान शिव की प्रिय वस्तु है, जो आपके लिए शुभता और कल्याण लेकर आती है। इस दौरान ॐ हराय नमः मंत्र का जाप करें, जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

8 of 13
दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह अभिषेक आपके मन और शरीर दोनों को शुद्ध करेगा। साथ ही ॐ ईशानाय नमः मंत्र का उच्चारण करें, जो आपके जीवन में संतुलन और सुख-शांति लेकर आएगा।

9 of 13
पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें, जो दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस का मिश्रण होता है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें, जो दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस का मिश्रण होता है। इसके बाद मिश्री का भोग लगाएं। अभिषेक के दौरान ॐ नीलकण्ठाय नमः मंत्र का जाप करें। यह पूजा आपके जीवन में नई सकारात्मकता और सौभाग्य लाएगी।

10 of 13
केसर की पवित्रता से आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
केसर मिला हुआ दूध लेकर शिवलिंग का अभिषेक करें। केसर की पवित्रता से आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिवलिंग पर पीले फूल और बेलपत्र चढ़ाएं। अभिषेक के समय ॐ शिवाय नमः मंत्र का जप करें, जो आपके जीवन में समृद्धि और सफलता देगा।

11 of 13
गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। गंगाजल के द्वारा आपकी आत्मा और मन दोनों शुद्ध होंगे। इसके साथ एक मुट्ठी अक्षत (चावल) अर्पित करें। अभिषेक करते हुए ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें, जो आपके जीवन में ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाएगा।

12 of 13
तिल भगवान शिव की प्रिय वस्तु हैं और यह अभिषेक आपके लिए विशेष शुभता लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
जल में सफेद तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। तिल भगवान शिव की प्रिय वस्तु हैं और यह अभिषेक आपके लिए विशेष शुभता लेकर आएगा। इस दौरान ॐ भोलानाथाय नमः मंत्र का जप करें, जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

13 of 13
शहद की मिठास आपके जीवन में सुख और प्रेम का संचार करेगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। शहद की मिठास आपके जीवन में सुख और प्रेम का संचार करेगी। अभिषेक के साथ ॐ पशुपतये नमः मंत्र का जाप करें। यह विधि आपके जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाने में मदद करेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें