फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 राशियों केे प्रेमी जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, जानें अपना साप्ताहिक प्रेम राशिफल

Fri, 11 Aug 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह 7 राशि वालों के प्रेमी जीवन का इम्तिहान का समय रहेगा। इनके जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेगे। यही नहीं अगर समय रहते अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान नहीं दिया तो ये टूटने के कगार तक भी पहुंच सकता है। जानिए इन छह राशियों में कहीं आप भी तो नहीं।
विज्ञापन

मेष राश‌िः प्रेमी हो सकता है नाराज

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए, लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महंगी पड़ सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः रिश्तें को सुधारने की कोशिश करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें।

म‌िथुन राश‌िः ईगो के चलते रिश्ते में आएगी दूरी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप दोनों अपनी ईगो के चलते र‌िश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है। जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है, लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपके सितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।
विज्ञापन

कर्क राशिः दोनों के बीच देखा जा सकता है तनाव

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। रुठने मनाने में समय नष्ट न करें। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा, लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ने आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन

सिंह राशिः ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए। आप सप्ताह को काफी बैलेंस कर के चल सकते हैं जिससे प्रेमी को भी पूरा समय देकर उसकी सभी शिकायतों को दूर कर सकें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः सपनों का साथी मिलने की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते हुए समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बांधे रखना चाहेगा। आपके संबंध अभी तक नहीं बने हैं, तब आपको अपने सपनों का साथी म‌िल सकता है। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा। जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।

तुला राश‌िः सप्ताह की शुरुआत शानदार

8 of 13
तुला राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए बढ़‌िया कहे जा सकते हैं, लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः एक दूसरे को सही से जानने की कोशिश करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।

धनु राश‌िः अपने और प्रेमी दोनों की सेहत पर ध्यान दें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े।

मकर राश‌िः सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है परेशानियां

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राश‌िः मिला जुला रहेगा सप्ताह

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः घूमने का प्रोग्राम बन सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें