सिंह
प्रत्येक व्यक्ति पर शासन करने की आदत से बचना होगा, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कार्य विशेष में सफलता के लिए यदि एक कदम पीछे भी करना पड़े तो करने से न चूकें, अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को कोर्ट से बाहर ही निबटा लें तो बेहतर है। किसी बड़ी योजना में धन लगाने से पहले खूब सोच-विचार लें। पास के लाभ में दूर के नुकसान से बचें। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन, अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र से सूर्यदेव को जल दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का नित्य पाठ करें।