फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 25 Apr 2022 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उस दौरान आप अपने अपने कार्य क्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों और सहयोगियों से समय पर मदद न मिल पाने से मन थोड़ा निराश रहेगा। इस दौरान आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को सही से निभाने की जरूरत रहेगी। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए थोड़ा कष्टकर रह सकता है। आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में खान-पान और दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से सामान्य सुख-सहयोग बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और गंगा जल चढ़ाएं और शिव सहस्त्रनाम या शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह किए गए कार्यों में देर से ही सही लेकिन सफलता अवश्य हासिल होगी। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा और सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ या फिर मांगलिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। बाजार में अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि किसी भी कागज पर साइन करते समय पूरी सावधानी बरतें और पढ़ने-समझने के बाद ही हस्ताक्षर करें। परिवार में भौतिक सुख-संसाधनों की वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे।
 
उपाय: देवी दुर्गा की प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा करें और बड़ी-बूढ़ी महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। हालांकि जोश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें। विशेष रूप से परिजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिलकुल न करें। करियर-कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। यह सप्ताह आय की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में खूब होगा। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन कन्याओं को बर्फी खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार में अचानक से प्रगति होती दिखाई देगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। संभव है कि विरोधी समझौते की स्वयं ही आपके पास पहल करने के लिए आएं। इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को घर और आफिस में तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी। सोचे हुए कार्य में कुछ बाधाएं आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान कार्य में सफलता के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में संभलकर कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा आप बेवजह की परेशानियों में घिर सकते हैं। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत को लेकर मानिसक चिंता बनी रहेगी। 

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। जी हां, इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में बेहद सधे हुए कदमों से आगे बढ़ने की जरूरत है। इस सप्ताह रोजी-रोजगार के क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और लोगों की छोटी-मोटी बातों पर ध्यान न दें। इस दौरान आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभरने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले को बाहर निबटा लेने का अवसर मिले तो बिल्कुल न चूकें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर आगे बढ़ें और लव पार्टनर के निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह रहेगा। 

उपाय : प्रातःकाल उगते हुए सूर्यदेव को ' ॐ घृणिः सूर्याय नमः ' मंत्र पढ़ते हुए जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सपनों के पूरा होने जैसा होगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या फिर प्रमोशन की राह तक रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी ऐसे वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। आप इस दौरान अपनी बुद्धि तथा परिश्रम के द्वारा आप कार्यक्षेत्र, जीविका, व्यवसाय आदि में उन्नति करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पैतृक संपत्ति  का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें उभर सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उपासना और गणेश चालीसा का पाठ करें।  
विज्ञापन

7 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत तो जरूर बनेंगे लेकिन खर्च की अधिकता कहीं ज्यादा रहेगी। सगे संबंधियों, इष्ट-मित्रों का व्यवहार अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। स्वजनों की समय पर मदद न मिलने से मन परेशान रहेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की दखलंदाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है। किसी भी समस्या को संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। 
उपाय : प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की साधना करें और गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ रखकर किसी ब्राह्मण को दान करे।। 

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संभल कर कदम बढ़ाने के लिए संकेत कर रहा है। यदि आप नौकरी में बदलाव या कारोबार में कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा फैसला लेते समय अपने स्वजनों से एक बार सलाह अवश्य लेना चाहिए। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले चिंतन-मंथन कर लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मामले पर निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान मित्रों और परिवार के लोगों को मिलाकर आगे चलना ही उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सता सकती है। सेहत और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखें। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें। 

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मनचाहा पद या कार्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की ताकत में इजाफा होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में मान-सम्मान आदि में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, वाहन, मकान आदि सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के संबंध में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी यह मेहनत आपको सफलता और लाभ दोनों ही प्रदान करेगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद साबित होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की ओर से यथासंभव सुख-सहयोग प्राप्त होता रहेगा। 

उपाय : भगवान विष्णु की साधना करें और गुरुवार के दिन विशेष रूप से केले के वृक्ष की पूजा करें और प्रसाद स्वरूप हल्दी या केसर का तिलक माथे पर लगाएं। 

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जो जातक करियर और कारोबार की तरक्की को लेकर परेशान थे, उनकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। संभव है कि आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल जाए। किसी योजना या फिर कारोबार में पूर्व में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है अथवा किसी मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुख-सहयोग बना रहेगा।

उपाय : शनिवार के दिन स्नान करने से पहले गले से नीचे तेल लगाकर मालिस करें। दीन दुखियों की यथासंभव मदद करें। 

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन खर्च करते समय अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। यदि आप नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस निर्णय को लेते समय खूब सोच-विचार लें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी मित्र की मदद और सलाह काफी कारगर साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और ऐसी कोई गलती करने से बचें, जिससे आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कोई कमी आए। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग को तांबे के लोटे से जल और बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाएं। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को धन या खाने-पीने की चीज दान करें। 
विज्ञापन

12 of 12
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही लाभ, उन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन को खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो संभव है कि इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो जाए। माता-पिता की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इष्ट-मित्रों की मदद से कार्यक्षेत्र या कारोबार में लाभ होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। उनकी अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गुरुवार को 'ॐ बृहस्पतये नमः' का एक माला जप अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें