Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
परिवार में सम्बन्धों को नई ताजगी प्रदान करने तथा लोगों से सम्पर्क कायम करने में व्यस्त रहेंगे। उपहार मिल सकता है जो अपने प्रिय को गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती है। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बदलते स्वास्थ्य का शीघ्रता से इलाज करायें। भाईयों व परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। आज आप प्रेमिका के जाल में न फंसे। शुभ अंक -16
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ मौज-मस्ती करने जा सकते हैं। अपने प्रियजन से भेंट मुलाकात संभव है। दरअसल इस बीच आपको नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर देंगे तो आज उन्नति होगी। कार्य में नयापन लाने की कोशिश करें। घर में मेहमानों की आवाजाही परेशानी का सबब बन सकती है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अचानक खुशखबरी मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। घर में साज-सज्जा से लेकर मामूली खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। कमाई का नया रास्ता तलाश सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। शुभ अंक -12
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों की मदद करेंगे। अपने स्वभाव में व्यवहारिकता लाएं। खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। निवेश आदि कमाई में बढ़ोत्तरी के भी योग हैं। शुभ अंक- 23
शुभ रंग - सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आप समझ बूझ से कठिन से कठिन निर्णय भी लेने में सफल होंगे। अपने निकटतम लोगों का मन प्रसन्न रख पाएंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आपकी छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। अपने प्रिय व्यक्ति से झगड़ा या बोलचाल बंद हो सकती है। जिससे मन विचलित रहेगा। इस बीच शत्रु व विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा