मकर
सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू समस्याएं उभरकर सामने आएंगी, किंतु समय रहते ही आपका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधा की चीजों का क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च हो जाने पर आर्थिक चिंता बनी रहेगी। विज्ञापन, मार्केटिंग, फाइनेंस का कार्य करने वालों को कुछ उलझनें बनी रहेंगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो धन संबंधी मामलों को सुलझाते हुए आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में मित्रों, परिचितों या फिर लव पार्टनर के सामने किसी तरह का दिखावा करने से बचें, अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आप न पूरा कर पाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ भविष्य योजनाओं को लेकर चिंतन-मंथन होगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमत पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से उनके चरणों का सिंदूर अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाएं।