कन्या
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे आप पूरा न कर पाएं या फिर आपको पूरा करने में असहजता महसूस हो, अन्यथा न सिर्फ रिश्तों में दरार आ सकती है, बल्कि आपको अपमानित भी होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ की मदद से संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे तो आपकी बात बन जायेगी। वहीं पहले से प्रेम संबंधों से जुड़ लोगों के बीच अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं। गणपति की प्रतिदिन पूजा करें और उन्हें दूर्वा विशेष रूप से चढ़ाएं।