फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 अक्तूबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 02 Oct 2021 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और लापरवाही से बचना होगा। कॅरिअर हो या फिर कारोबार थोड़ी सी लापरवाही से बनी हुई बात बिगड़ सकती है और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से खूब सावधान रहें क्योंकि आपको कोई झूठे आरोप में फंसाने या फिर आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है। समय की नजाकत को समझते हुए लोगों से न उलझें और छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर पर शक करने की बजाय उस पर थोड़ा विश्वास करके देखें, फिर देखिए वह कैसे आपका पूरा ख्याल रखता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर बेहद सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
उपाय : प्रतिदिन गाय को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं और अपने इष्टदेव की साधना-आराधना करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए किस्मत इस सप्ताह दरवाजे खटखटा रही है। इस सप्ताह आपके आय के नये स्रोत बनेंगे। करिअर-कारोबार में आशा के अनुकूल प्रगति होगी। आपका उत्साह, पराक्रम बढ़-चढ़कर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय : किसी धार्मिक स्थान पर जाकर साफ-सफाई आदि में सहयोग करें। कन्याओं को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह समय और संबंधों के प्रबंधन की चेतावनी दे रहा है। यदि आप अपने कार्य की योजना बनाकर समय पर पूरा करते हैं तभी आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो पाएगी। घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। यदि आप किसी से उलझते हैं तो इससे आपकी प्रतिष्ठा पर ही आंच आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस दौरान व्यवसाय में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए आप अपने शुभचिंतकों की मदद ले सकते हैं। इस दौरान प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। लव पार्टनर से दूर के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको स्वयं भी अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी।

उपाय : गाय को हरा चारा दें। गणपति की प्रतिदिन साधना करें।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बाजार में अटका धन भी निकल सकता है। इस सप्ताह जिस तरह धन का आगमन लगातार बना रहेगा, कुछ वैसे ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। भूमि-भवन से संबंधित कोई डील करने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह जरूर ले लें और किसी कागज पर बगैर सोच-समझे हस्ताक्षर करने से बचें, अन्यथा लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। लव पार्टनर के बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : भगवान शिव की उपासना करें और दूध, दही, चीनी आदि का दान करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को अच्छी तरह से याद रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। जी हां, कार्यक्षेत्र पर या फिर घर के जरूरी काम करते समय बहुत सावधानीपूर्वक कार्य करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। यदि कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर निकलना पड़े तो अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। यदि आप अपने व्यापार को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। अपने प्रतिष्ठान पर विशेष नजर रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोक-झोंक के साथ जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक व्यस्तता वाला रह सकता है। घर और आफिस दोनों जगह कार्य की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। हालांकि यदि आप चाहें तो थोड़ा अधिक परिश्रम और समर्पण करते हुए लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की मरम्मत और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को खरीदने पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान परिवार में स्वजनों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा। हालांकि मित्रों का सहयोग से आपके सारे अटके काम पूरे हो जाएंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।

उपाय : भगवान विष्णु की उपासना करें और गेहूं, गुड़, तांबे आदि का दान करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मध्यम रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय चीज का नुकसान होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। समय पर मित्रों के सहयोग न मिल पाने और किसी बात को लेकर स्वजनों का विरोध भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सट्टे और शेयर आदि से नुकसान होने की प्रबल आशंका है, ऐसे में इन सभी के चक्कर में न पड़ें। इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत तक भूमि-भवन को लेकर कोई बड़ा सौदा हो सकता है। लेकिन क्रय-विक्रय करते समय किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। हालांकि कामकाज की व्यस्तता के चलते लव पार्टनर के लिए समय निकालना मुश्किल भरा कार्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

उपाय : जरूरतमंद लोगों को खाने की सामग्री दान करें। माता लक्ष्मी की साधना करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां कार्यक्षेत्र में बॉस की झिड़की झेलने के कारण जहां मन खिन्न रहेगा, वहीं मित्रों की मदद से अधूरे पड़े कार्यों के निबट जाने का थोड़ा संतोष भी रहेगा। यह समय आपको आर्थिक दृष्टि से योजना बनाकर चलने का है। व्यवसाय में पास के फायदे के चलते दूर का नुकसान करने से बचें। सट्टा या शेयरबाजार आदि में पैसा लगाने से भी बचें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी बड़े मामले को कोर्ट-कचहरी से बाहर सुलझा लेने में ही फायदा रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ पूजा-पाठ करने से मन को ताकत मिलेगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
राशि
धनु
यह सप्ताह धनु राशि के लिए काफी लकी साबित होने जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को इस सप्ताह कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान कारोबारियों को छोटे निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे, तो इस सप्ताह प्रयास करने पर बात बन जायेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय : प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताती रहेगी। पैसों की आवक के साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आपका कोई काम अटकेगा नहीं और सभी जरूरतें समय पर पूरी होती चली जाएंगी। यदि किसी भूमि या भवन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद या नई जिम्मेदारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय : भगवान भैरव की उपासना करें और लोहा या काली उड़द का दान करें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए बीेते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रतिष्ठिति व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। सत्ता पक्ष से लाभ के पूरे योग हैं। यदि किसी सरकारी योजना या कार्यालय में पैसा अटका है तो थोड़ा प्रयास करने पर निकल सकता है। कॅरिअर कारोबार में उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। संभव है कि आपके परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा दें। वैवाहिक सुखों में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत संबंधी समस्याओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय : शनिवार के दिन चाय की पत्ती और कुछ दक्षिणा सफाईकर्मी को दान करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दिया भी जलाएं।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों पर इस सप्ताह जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के काम का जिम्मा आपके सिर पर आ सकता है। हालांकि मित्रों के सहयोग से आप इस जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से उठाने में कामयाब होंगे। कार्यों में मिलने वाली सफलता से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरर्ध में घर-परिवार के किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह कोई नया सामान भी खरीद सकते हैं। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। भाईयों और बहनों आदि के साथ सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें।

उपाय: हरिवंश पुराण का पाठ करें। चने की दाल और गुड़ गुरुवार के दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें