मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम और सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज का काम कल पर टालने से बचें और सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरंदाज न करें। इस सप्ताह शेयर बाजार में सोच-समझकर ही धन लगाएं। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों को मिलाकर चलें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में मर्यादित रहें, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें।