फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल : 3 से 9 मई तक इन सात राशियों के लिए समय रहेगा अच्छा

Sun, 02 May 2021 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष : 
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाय स्थिति का डटकर मुकाबला करें। यदि आप सोचते हैं कि कोई दूसरा आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर जाएगा तो आप गलत हैं, चीजों को आपको स्वयं ही निबटाना होगा। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध राहत भरा रहेगा। उस दौरान आप पाएंगे की चीजें पटरी पर आ रही हैं। सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम पसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करेंं और अपने व्यस्ततम समय में से जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक से कुछ घरेलू समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद निबटाने में किसी वरिष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का संपर्क भी लाभकारी साबित होगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक चिंता सता सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का बोझ बढ़ सकता है। कमीशन एवं कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम और सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज का काम कल पर टालने से बचें और सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरंदाज न करें। इस सप्ताह शेयर बाजार में सोच-समझकर ही धन लगाएं। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों को मिलाकर चलें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में मर्यादित रहें, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें।

4 of 12
राशि
कर्क :
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर करिअर और कारोबार में निश्चित रूप से गतिशीलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों का समय बेहतर है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आयेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह:
सप्ताह के प्रारंभ में सोचे हुए कार्य समय पर पर नही पूरे होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। बाजार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए व्यवसायियों को थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों को मिला-जुला कर कार्य करना ही लाभदायक रहेगा। फ्रीलांस अथवा कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए किसी मित्र की मदद से काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका लव पार्टनर नाराज चल रहा था तो आपकी एक छोटी सी पहल पर प्रेम की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और विवेक के साथ कार्य करने की जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रिय की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। पूरे सप्ताह अपने खान-पान और दिनचर्या का भी पूरा ख्याल रखना होगा। व्यापारियों को लेन-देन की कुछेक समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम के बोझ का दबाव बना रहेगा। महिलाओं का समय मध्यम है। प्रेम संबंधों में आई गलतफहमियों को किसी तीसरे की बजाय स्वयं दूर करना उचित रहेगा। परिजनों और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला :
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग न मिलने के बावजूद आपकी शनै:-शनै: प्रगति होगी। येन-केन-प्रकरेण आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। बरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी अनजान भय को लेकर चिंता सताएगी। व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। प्रेम संबधों में मजबूती आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत की अनदेखी बिल्कुल न करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सुखद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व एवं छवि में एक अलग ही निखार आयेगा। लोगों की मदद करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापारियों की बाजार में साख बढ़ेगी और अप्रत्याशित रूप से कारोबार में लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

9 of 12
राशि
धनु :
धनु राशि के जातकों की इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में ही घर की मरम्मत अथवा अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो जाने पर आर्थिक चिंता सताएगी। व्यापारियों की कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर खींचतान हो सकती है। दांपत्य जीवन हो अथवा प्रेम संबंध किसी भी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से बचें। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा पाठ में बीतेगा।

10 of 12
राशि
मकर :
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी व्यावसायिक स्थिति को सुधारने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। किसी नई योजना धन निवेश करने अथवा साझेदारी में कारोबार शुरु करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आई खटास दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए समय मध्यम है, उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है।

11 of 12
राशि
कुंभ:
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की सोची हुई योजनाओं का धीरे-धीरे क्रियान्वयन होगा। कठिन परिश्रम करने पर ही फल की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर दूसरे की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी अनजान भय को लेकर मन शंकित रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन:
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने दिल की बात को सुननी चाहिए। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। कॅरिअर-कारोबार के लिए इस सप्ताह ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों पर कार्य का बोझ बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों का रोजगार के लिए इंतजार और लंबा हो सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा बदनामी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें