फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (9 June to15 June): वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Fri, 06 Jun 2025 06:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साप्ताहिक राशिफल  09 से 15 जून 2025: जून मास का द्वितीय सप्ताह ग्रहगोचर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए  पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala
Weekly Rashifal 2nd Week Of June: जून मास का द्वितीय सप्ताह (9 से 15 जून) ग्रहगोचर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरा आकाशमंडल में कई विशिष्ट ज्योतिषीय संयोग बनते हुए दृष्टिगोचर होंगे, जिनका प्रभाव समस्त राशियों पर भिन्न-भिन्न रूप में पड़ेगा। शुक्र-मंगल का युति योग,  जहां एक ओर प्रेम और आकर्षण में तीव्रता लाएगा, वहीं दूसरी ओर संबंधों में असमंजस की स्थिति भी निर्मित कर सकता है। शनि की वक्री चाल जातकों को उनके पूर्वकर्मों की पुनः परीक्षा लेने हेतु प्रेरित करेगी। राहु की गूढ़ दृष्टि भ्रम, संशय, और अव्यक्त इच्छाओं को जागृत करेगी। यह सप्ताह मानसिक दृढ़ता और विवेक की परीक्षा लेने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं जून माह का दूसरा सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए  कैसा रहने वाला है। 
Zodiac Signs: इन 4 राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलती है सफलता, मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
Budh Shukra Labh Yog: 12 जून से इन 5 राशियों का भाग्य बदलेगा, बुध-शुक्र का योग देगा आर्थिक सफलता
Shadashtak Yog 2025: 7 जून को मंगल शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क
Numerology : इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं स्पष्टवादी, इसलिए ज्यादातर अकेले ही रहते हैं
विज्ञापन

2 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष  राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी: मंगल
स्वभाव: साहसी, तेज निर्णय लेने वाले, लेकिन कभी-कभी जल्दबाज।
सप्ताह का संकेत: कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव और मानसिक बेचैनी।

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए जीवन का हर क्षेत्र थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों या सीनियर के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वे आपकी मेहनत को नजरअंदाज करवाने की कोशिश कर सकते हैं। योजनाएं समय पर पूरी नहीं होने से मन में बेचैनी रहेगी और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और बजट गड़बड़ा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट और रक्त से जुड़ी परेशानियां दोबारा उभर सकती हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। रिश्तों में भी संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है, खासकर जीवनसाथी या प्रेमी के साथ। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय:
  • प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
  • मंगलवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
  • मंगलवार के दिन 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन

3 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यशील, धनोपार्जन में कुशल, पर कभी-कभी जिद्दी।
सप्ताह का संकेत: करियर-कारोबार में धीमी प्रगति और मन में तनाव।


इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार की शुरुआत अपेक्षा से धीमी और कम फलदायक रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह कार्यभार के चलते मानसिक तनाव बना रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे करने के लिए आलस्य और अभिमान को त्याग कर कड़ी मेहनत करना आवश्यक होगा। यदि आप धैर्य रखें तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्य सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को सामान्य फल प्राप्त होगा। जो लोग रोजी-रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला मित्र या जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। कारोबार में लाभ की संभावना बढ़ेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। रिश्तों में तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।  प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह अभिमान और आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि तनाव के कारण अनिद्रा या सिरदर्द हो सकता है।

उपाय
  • स्फटिक के शिवलिंग पर शमी या बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का प्रतिदिन पाठ करें।
  • मंगलवार को सफेद फूल या दूध हनुमान जी को अर्पित करें।
  • घर में गाय का दाना चढ़ाएं और गरीबों को भोजन कराएं।

4 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
तत्व: वायु
स्वामी: बुध
स्वभाव: चतुर, संवाद कुशल, पर कभी-कभी द्विधा में फंसे रहते हैं।
सप्ताह का संकेत: यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां।


इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी यात्रा हो सकती है, जिसमें सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखना होगा। खानपान और दिनचर्या पर सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके लिए उधार लेना पड़ सकता है। कारोबार में मंदी का असर दिख सकता है। सप्ताह के अंत तक कार्य में धीमी प्रगति और आंशिक लाभ की संभावना रहेगी। संबंधों में आलोचनाओं से बचें, परिजन और मित्रों के साथ मेलजोल बनाए रखें। किसी विवाद में फंसने से बचें, क्रोध और जल्दीबाजी से दूर रहें।

उपाय
  • स्फटिक के शिवलिंग पर शमी या बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का प्रतिदिन पाठ करें।
  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
तत्व: जल
स्वामी: चंद्र
स्वभाव: संवेदनशील, परिवारप्रिय, पर कभी-कभी भावुक।
सप्ताह का संकेत: आर्थिक योजनाओं में सतर्कता।


इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य फलदायक रहेगा। जोश में आकर जल्दबाजी न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन या वाहन पर बड़ा खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में मित्रों या सरकारी संपर्कों से लाभप्रद योजना का अवसर मिलेगा पर निवेश से पहले पूरी जानकारी और सलाह लें। विदेश शिक्षा या कारोबार से जुड़े लोग शुभ समाचार की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, प्रेम-प्रसंग सुखद होंगे। बड़े निवेश या वित्तीय फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

उपाय
  • प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • घर में पीले फूलों का दान करें।
विज्ञापन

6 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि
स्वामी: सूर्य
स्वभाव: नेतृत्वशील, साहसी, पर कभी-कभी अहंकारी।
सप्ताह का संकेत: शुरुआत धीमी, अंत फलदायक।


सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत धीमी प्रगति के साथ हो सकती है, लेकिन उत्तरार्ध में कार्य मन मुताबिक सफल होंगे। भूमि या भवन से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन परिजन और शुभचिंतक साथ देंगे। मध्य सप्ताह में बड़े लेनदेन से वित्तीय स्थिति अस्थिर हो सकती है, पर अंत में धन प्राप्ति होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और नये कार्य योजना बनाएंगे। रिश्तों में सहयोग और प्रेम रहेगा, दांपत्य जीवन मधुर होगा। आवेग में कोई बड़ा निर्णय न लें, मित्रों से सलाह लें।

उपाय
  • प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
  • रविवार को सूरज की पूजा करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी: बुध
स्वभाव: व्यावहारिक, मेहनती, पर कभी-कभी आलोचनात्मक।
सप्ताह का संकेत: संघर्षपूर्ण, स्वास्थ्य व आर्थिक सतर्कता।


कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह कभी सुखद, कभी चुनौतीपूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्य और पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से समाधान संभव होगा। कारोबार में खर्च अधिक रह सकता है, और विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। ऋण, शत्रु और रोगों से सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियों से बचें। परिवार में छोटे भाई-बहनों की भावनाओं का सम्मान आवश्यक है। स्वास्थ्य और वित्त पर विशेष ध्यान दें, विवादों से बचें।

उपाय:
  • प्रतिदिन भगवान गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
  • बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें।
     

8 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तत्व: वायु
स्वामी: शुक्र
स्वभाव: न्यायप्रिय, मिलनसार, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में अनिश्चित।
सप्ताह का संकेत: शुभता और सफलता।


इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आपके साथ गुप्त शुभता बनी रहेगी और आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा, लेकिन जोखिम वाले निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता संभव है। सप्ताह के अंत तक परिवार और मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। घरेलू महिलाओं के लिए यह सप्ताह खास शुभ रहेगा। वित्तीय मामलों में विवेक से निर्णय लें।

उपाय:
  • प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और लक्ष्मीअष्टकं का पाठ करें।
  • शुक्रवार को पीले वस्त्र पहनें।

9 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
तत्व: जल
स्वामी: मंगल और केतु
स्वभाव: गुप्तचरी, धैर्यशील, पर कभी-कभी स्वभाव से तीव्र।
सप्ताह का संकेत: सावधानी और संयम।


इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आय के साधन बनेंगे, पर खर्च अधिक रह सकते हैं जिससे मन अशांत रहेगा। करियर और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। किसी निकट व्यक्ति से धोखे की संभावना बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। सप्ताह के अंत तक कार्य में मनचाही प्रगति न हो पाने से हताशा हो सकती है। स्वास्थ्य विशेष ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक तनाव से बचें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

उपाय:
  • प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा सात बार पढ़ें।
  • मंगलवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

10 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु राशि  
तत्व: अग्नि
स्वामी: गुरु
स्वभाव: आशावादी, मेहनती, पर कभी-कभी आवेग में फैसले।
सप्ताह का संकेत: संतुलन और संयम की आवश्यकता।


धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। करियर-कारोबार और परिवार के बीच संतुलन साधने में दिक्कत आ सकती है। परिवार में विवाद की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त बोझ आएगा, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रु पक्ष से दूरी बनाकर रखें। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सलाह इस सप्ताह विशेष लाभदायक रहेगी। विवादों से दूर रहें और विनम्रता बनाए रखें।

उपाय
  • प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें।

11 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी: शनि
स्वभाव: धैर्यशील, मेहनती, पर कभी-कभी जिद्दी।
सप्ताह का संकेत: सफलता और शुभ अवसर।


मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिलेगा। आलस्य त्यागकर मेहनत करें। सप्ताह की शुरुआत में लाभदायक योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इस सप्ताह आलस्य का त्याग करें और अवसर का सदुपयोग करें।

उपाय
  • प्रतिदिन महादेव की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
  • शनिवार को काला वस्त्र पहनें।

12 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी: शनि
स्वभाव: स्वतंत्र विचारधारा वाले, आविष्कारशील, लेकिन कभी-कभी जिद्दी।
सप्ताह का संकेत: संयम और आर्थिक सजगता।


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक है। सप्ताह की शुरुआत से धन का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। सप्ताह के मध्य में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों के बहकावे में आकर निर्णय न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर में बदलाव और स्थानांतरण के योग बन रहे हैं जो लाभकारी साबित होंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सामान्यता बनी रहेगी लेकिन स्त्रियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। आर्थिक और सामाजिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

उपाय
  • प्रतिदिन श्री विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
  • शनिवार को हल्का नीला वस्त्र पहनें।
विज्ञापन

13 of 13
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
तत्व: जल
स्वामी: बृहस्पति
स्वभाव: भावुक, कल्पनाशील, पर कभी-कभी भ्रमित।
सप्ताह का संकेत: शुभता और सहयोग।


मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और घर-परिवार से भरपूर समर्थन मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापारी वर्ग बाजार की तेजी का लाभ उठा सकेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति के योग हैं। राजनीतिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

उपाय
  • प्रतिदिन पीले चंदन का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • बुधवार को हल्का पीला वस्त्र पहनें।\


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें