फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Ast: 10 जून से अतिचारी गुरु की बदलेगी चाल, जानिए कौन सी राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

Fri, 06 Jun 2025 05:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Honge Mithun Rashi Mein Ast: 10 जून से गुरु ग्रह पश्चिम दिशा में अस्त होकर 6 जुलाई तक अपनी अस्त अवस्था में रहेंगे, जिससे मिथुन राशि में बुध के साथ उनकी युति बनती है। इस दौरान 5 राशियों के जातकों को विशेष लाभ और सफलता के कई अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
गुरु अस्त - फोटो : adobe stock
Effect of Combust Jupiter on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे बहुत ध्यान से देखा जाता है क्योंकि इसका हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। बृहस्पति या गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है और यह लगभग हर 12 से 13 महीने में अपनी राशि बदलता है। फिलहाल गुरु ग्रह अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में मौजूद हैं और अक्तूबर 2025 तक इसी स्थिति में रहेंगे, लेकिन जल्द ही गुरु ग्रह अस्त होने वाले हैं, जो ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
Zodiac Signs: इन 4 राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलती है सफलता, मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
गुरु ग्रह का अस्त होना खासतौर पर पांच राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान गुरु की चाल उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे वैवाहिक जीवन, परिवार, वित्त, नौकरी-धंधा और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। गुरु के अस्त रहने पर इन राशियों के लिए कई काम आसानी से पूरे होंगे और उन्हें सफलता हासिल होगी। चलिए जानते हैं कि गुरु ग्रह के इस विशेष गोचर से कौन-कौन सी राशियां सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी। 
Weekly Horoscope (9 June to15 June): वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ीं साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 7
गुरु अस्त - फोटो : adobe stock
गुरु ग्रह कब होंगे अस्त?
गुरु ग्रह 10 जून, मंगलवार को पश्चिम दिशा में अस्त होने वाले हैं। अस्त होते समय गुरु मिथुन राशि में ही रहेंगे, जहां वे बुध ग्रह के साथ युति में होंगे। 10 जून शाम 7 बजकर 29 मिनट पर गुरु अस्त होंगे और 6 जुलाई को पूर्व दिशा में पुनः उदय होंगे। इस प्रकार गुरु लगभग 26 दिनों तक 5 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखेंगे। कुंडली में गुरु की यह स्थिति इन राशियों के लिए कई लाभ और सफलता लेकर आएगी। आइए जानते हैं कि अतिचारी गुरु किन राशियों की किस्मत में चमक भरने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गुरु अस्त - फोटो : amar ujala
मेष राशि
साल 2025 में गुरु ग्रह के अस्त होने से मेष राशि वालों की किस्मत में खास बदलाव आने वाले हैं। गुरु जब मेष राशि के तीसरे भाव में होंगे, तब आपको निवेश से जुड़े कई लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान नकारात्मकता धीरे-धीरे कम होगी और भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

4 of 7
गुरु अस्त - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी गुरु के अस्त होने का समय बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। जो भी पारिवारिक परेशानियां या उथल-पुथल चल रही थी, उनमें सुधार होगा। साथ ही, पेशेवर जीवन में भी गुरु का प्रभाव सकारात्मक रहेगा, जिससे करियर में उन्नति संभव होगी। सरकारी कामों में तेजी आएगी और कई फायदेमंद परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
गुरु अस्त - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को गुरु ग्रह के अस्त होने से वित्तीय स्थिति में मजबूती मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे और यदि आप किसी कर्ज में फंसे हैं तो राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रुके सरकारी कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। बच्चों से जुड़े मामलों में सफलता के अवसर बनेंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
गुरु अस्त - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन गुरु के अस्त होने से खुशहाल रहेगा। घर पर कोई शुभ अवसर आएगा और परिवार के साथ तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु अस्त - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को गुरु के अस्त होने से पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो सफल होने के योग हैं। पारिवारिक विवाद दूर होंगे और सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। गुरु का प्रभाव विदेश यात्रा के अवसर भी लेकर आएगा और अटके हुए धन की प्राप्ति भी संभव होगी। इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें