फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव

Sat, 10 May 2025 03:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह सप्ताह (12 To 18 May) नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : Adobe Stock
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है लेकिन गुडलक को अधिक से अधिक हासिल करने के लिए आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। मेष राशि के जातकों को अपने काम बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलने के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। व्यवसाय को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती हुई नजर आएगी।

भूमि-भवन एवं पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य सिद्ध होते हुए नजर आएंगे। छात्रों को उनके परिश्रम का फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सहोदर भाई-बहनों एवं अन्य परिजनों के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। मेष राशि के जातकों को पिता की ओर से विशेष सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभााव

विज्ञापन

2 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। आपको मेहनत और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से किसी विषय को लेकर बड़ा निर्णय लेने को सोच रहे थे तो अब समय आ गया है कि अपने कदम आगे बढ़ा दीजिए क्योंकि परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। सप्ताह की शुरुआत में भले ही आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल होती नजर आएंगी। जीवन की उठापटक के बीच आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कार्य की तारीफ करेंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान करियर-कारोबार में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। धन-संपत्ति का लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक-मांगलिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Rahu Ketu Dosh: कुंडली में राहु-केतु के कारण आ रही है परेशानी, इन उपायों से मिलेगी राहु-केतु दोष से मुक्ति

विज्ञापन

3 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान और अपमान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारी सिर पर आ सकती है। जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह के मध्य में धन का लेनदेन करने में विशेष सावधानी बरतें और किसी योजना पर खूब सोच-समझकर निवेश करें।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही से बचते हुए अपना कार्य पूरे मनोयोग से करना चाहिए। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी विषय विशेष को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। चीजों को विवाद की बजाय संवाद के जरिए सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर पर अपनी इच्छाओं को लादने की गलती भूलकर न करें। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Shani Ka Paya: शनि के तांबे के पाये से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

4 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलने पर आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा देखने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप बीते कुछ समय से आप आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। इस दौरान लंबे समय बाद पुराने मित्रों और परिजनों से मुलाकात संभव है। आत्मीयजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, संबंध और कामकाज की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार हैं तो इस सप्ताह आपको मनचाहा काम मिल सकता है। आप जीवन में आने वाले शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। यह सप्ताह विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उनके लिए विशेष लाभ के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी व्यक्ति अथवा योजना में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपको पुरस्कार स्वरूप अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। इस सप्ताह आप घर-परिवार से जुड़े मसलों को हल खोजने में आप कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।  वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और पीले चंदन से पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने कामकाज आदि को लेकर अधिक सक्रिय और उर्जावान बने रहेंगे। इस दौरान आपका पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए समय शुभ है। उनके लिए सकारात्मक बदलाव की संभावना बन रही है। कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। धन-संपत्ति का लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नई योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।  

उपाय: प्रतिदिन पूजा में तुलसी की माला से "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला 
तुला राशि के जातकों को मई महीने का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन हर समय याद रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको दूसरों के भरोसे रहने के बजाय स्वयं अपनी चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत से बचने के लिए अपनी उर्जा, समय एवं धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों का उपहास उड़ाने अथवा लूज टॉक करने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। ऐसे में लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं और स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य दें तथा सूर्याष्टकं का पाठ करें।

8 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह नया नौ दिन, पुराना सौ दिन कहावत याद रखनी चाहिए क्योंकि यदि आपने नये लोगों के चक्कर में पुराने संबंधों को इग्नोर करने की कोशिश की तो आप दोनों से हाथ धो बैठेंगे। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षा काफी बढ़ी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आप जोड़-तोड़ या फिर कहें तिकड़म का सहारा ले सकते हैं। कार्यो को मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने या फिर नियम-कानून की अवहेलना करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानी के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है।

सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति् से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए दिखावा करने से बचें तथा अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

9 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या के समाधान का कारण बनेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपके लिए यह सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे, वहीं पहले से कार्यरत लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आर्थिक मामलों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ और उन्नति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। यदि किसी बात को लेकर लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह संवाद के जरिए सारी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। आप घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। 

उपाय: गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।
 

10 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। यदि आप व्यवसायी हैं तो धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में लाभ होगा लेकिन उसके मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कामकाज से जुड़ी अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कुछेक कार्य समय पर मनमुताबिक न पूरे होने पर आप कई बार व्यग्र हो सकते हैं।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। गुप्त शत्रु आपके काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
 

11 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में समय आपके पक्ष में रहने वाला है। इस दौरान आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च होगा। भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ कुछेक अनचाही जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।

जो लोग विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस दिशा में मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय को विस्तार देने की योजना बनाते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य साबित होगा। घर-परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी बड़े निर्णय को लेते समय जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करें तथा पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें।
विज्ञापन

12 of 12
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़े फैसले इसी दौरान लेने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में अपनी जूनियर और सीनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए कार्य को करने पर लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में इस राशि के जातकों को भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से कार्य करने की आवश्यता रहेगी। इस दौरान यदि आप सूझबूझ से कारोबारी निर्णय लेते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं लाभ हो सकता है।

सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके पक्ष में है। पूरे सप्ताह आपको स्वजनों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन पुजारी को गुड़ और चने की दाल दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें