फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना : मई महीने के दूसरे सप्ताह में राशि के अनुसार किस दिन रहना है जरा बचके...

Mon, 10 May 2021 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। मान सम्मान, पद और गरिमा की वृद्धि होगी। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्यों का निपटारा होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले, जुकाम तथा बुखार आदि से बचें। 12 मई को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव तो करेंगे ही स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना होगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग। सप्ताह के मध्य सम्मान की वृद्धि होगी। सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। 10 मई को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आय में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य अत्यधिक भागदौड़ और अप व्यय के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत ग्रह परिवर्तन के प्रभावस्वरूप परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। 14 तारीख को रहें जरा बचके। 

4 of 12
राशि
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफल रहने के योग। ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 16 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा नजले, जुकाम, बुखार तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताहांत गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कठिन परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। 11 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। आरंभ में गुप्तशत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा इसलिए घूमने फिरने से परहेज करें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। सप्ताह के मध्य शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत पुनः स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 13 तारीख को रहें जरा बचके। 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
सप्ताह में उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया परिवर्तन कठिन परिस्थितियों से मुक्ति देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग। 16 तारीख को रहें जरा बचके। 

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों के साथ होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाहें तो वह भी अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के कारण मन दुखी रहेगा किंतु सप्ताहांत ग्रहों में आया परिवर्तन इन सब में सुधार लाएगा। 13 तारीख को रहें जरा बचके। 

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरम्भ में पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। सप्ताहांत स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें । 16 तारीख को रहें जरा बचके। 

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह अच्छी सफलताओं वाला रहेगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग। यहां तक कि विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। 15 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
सप्ताह के आरंभ में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी, दान-पुण्य भी खूब करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सभी दिन शुभ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें