Shukra Transit In Pisces 2023: नए साल के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। सभी को नए साल का इंतजार रहता है क्योंकि सब जानना चाहते हैं कि उनके लिए यह साल क्या लेकर आ रहा है। ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की गणना करके नये साल की भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2023 में कई छोटे-बड़े ग्रहों का परिवर्तन देखने को मिलेगा। साल 2023 में शुक्र का राशि परिवर्तन काफी मायने रखता है क्योंकि ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे भाव में रहते हैं उनके जीवन में सभी तरह के भौतिक सुख की प्राप्ति उन्हें होती है। कुंडली में शुक्र के शुभ प्रभाव से जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। शुक्र साल 2023 में 05 फरवरी को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के गोचर से 3 राशि के लोगों के करियर और कार्यक्षेत्र में तरक्की और सुख-सुविधाओं में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023