फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव देने वाले शुक्र का तुला राशि में प्रवेश, जानिए किसके लिए होंगे शुभ

Mon, 16 Nov 2020 10:05 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus
फलित ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ग्रह शुक्र अपनी नीच राशि कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके 16 नवंबर की मध्यरात्रि 1 बजे अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं यहां ये 11 दिसंबर की सुबह तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि पर इनके मित्र ग्रह बुध पहले से ही विद्यमान है अतः बुध और शुक्र का एक साथ रहना पृथ्वी वासियों के लिए बहुत सुखद परिणाम दायक रहेगा। जिन जातकों की जन्म कुंडली में ये दोनों ग्रह केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर करेंगे, उनके लिए अति शुभफल कारक रहेंगे तथा जिनकी जन्म कुंडली में इससे बाहर होंगे उनके लिए सामान्य फल कारक ही रहेंगे। अपनी तुला राशि पर गोचर करते हुए शुक्र सभी बारह राशियों के लिए किस तरह के फल कारक रहेंगे इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से सप्तम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए तो शुक्र का ये गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी गोचर सुखद रहेगा। शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में शुक्र का गोचर काफी मिले-जुले फल प्रदान करेगा।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी विकार से बचें। व्यापारिक लेन- देन में भी अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में तो निर्णय आपके पक्ष में होंगे किंतु गुप्त शत्रु अधिक परेशान करेंगे इसलिए कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से पंचमभाव में शुक्र का गोचर विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में बेहतरीन सफलता दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से अवसर बेहतरीन रहेगा लाभ उठाएं। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा यहां तक कि मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। किसी सामाजिक संस्था द्वारा बड़े पुरस्कार-सम्मान की घोषणा के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर आपको बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाएगा। अपने कठिन परिश्रम एवं साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से धन भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही अपने सौम्य स्वभाव एवं मधुर वाणी के प्रभावस्वरूप विरोधियों को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। नए मकान या वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। बीते दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर हाथ से न जाने दें। इस बात का भी सदैव ध्यान रखें कि निर्णय लेने में विलंब आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है फिर भी नियम एवं एवं शर्तों को गहनता पूर्वक पढ़ कर ही आगे बढें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से हानि भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए कई अप्रत्याशित शुभ योगों का निर्माण करेगा। बुध के साथ इनका संयोग प्रतीक्षित कार्यों को संपन्न कराने में मददगार सिद्ध होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विलासितापूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सार्थक रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार तथा बाईं आंख की समस्या से बचें।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से लाभभाव में शुक्र का गोचर हर तरह से सफलताओं का सिलसिला बरकरार रखेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आयके साधन भी बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा लाभ उठाएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से कर्मभाव में शुक्र का गोचर करते हुए आपके लिए बेहतरीन राजयोग का निर्माण करेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए तो समय अति अनुकूल रहेगा। सामाजिक दायित्व एवं पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति के योग। सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। मकान वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से भाग्यभाव में शुक्र का गोचर आपके लिए कामयाबियों के नए द्वार खोल देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जो भी कार्य आरंभ करेंगे उसी में पूर्णसफल रहेंगे। छोटे स्तर से भी कार्य करके कामयाबियों के शिखर पर पहुंचने का बेहतरीन अवसर है। धर्म एवं अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक ट्रस्ट अथवा अनाथालय आदि में भी आर्थिक सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से अष्टमभाव में गोचर करते हुए शुक्र मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो फल कुछ प्रतिकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट का योग बनेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। विवादों से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें