फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का राशि परिवर्तन: शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश और बुध के साथ युति, जानें किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Fri, 28 May 2021 06:20 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venusवृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत संज्ञक और मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
जीवोत्पत्ति के कारक महान ग्रह शुक्र अपनी वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 28 मई की मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये इनके मित्र बुध की राशि है। वर्तमान समय में मंगल और बुध भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं किन्तु, 2 जून को मंगल के कर्क राशि में प्रवेश कर जाने से बुध और शुक्र अकेले रह जाएंगे जिनका पूर्ण शुभ प्रभाव सभी को प्राप्त होगा। शुक्र मिथुन राशि में 22 जून की दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिनकी जन्मकुंडली में ये दोनों ग्रह केंद्र अथवा त्रिकोण में होंगे उनके लिए तो इनका प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है किंतु जिन राशि के जातकों के लिए ये अशुभ भाव में होंगे उन्हें उतना अच्छा फल नहीं दे पाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत संज्ञक और मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से तीसरे भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको अधिक उत्साही और साहसी बनाएगा। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को क्रियान्वित करने में पूर्णतः सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास असफल रहने के योग। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बुध के साथ इनकी युति वाकपटुता में वृद्धि करेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय करेंगे। नारी शक्ति के लिए यह परिवर्तन और भी सुखद रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियां तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यर्थ चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में इन दोनों ग्रहों की युति के प्रभावस्वरूप फल काफी मिलाजुला रहेगा। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध-शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से दशम भाव में गोचर करते हुए शुक्र अच्छे परिणाम ही देंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे इसलिए योजनाओं को गोपनीय रखें और कार्य में लगे रहें। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का सरकारी टेंडर हासिल करना चाह रहे हों तो प्रयास करें सफलता के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से भाग्यभाव में गोचर करते हुए इन दोनों ग्रहों का प्रभाव आपके सभी संकल्प पूर्ण करेगा। कई महीनों के बाद इस तरह के अतिशुभ ग्रह-गोचर से योग बने हैं इसलिए, बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना चाहें नौकरी में भी परिवर्तन करना चाहें तो सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी शुभ अवसर आएगा। भाग्य वृद्धि तो होगी ही धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी दान-पुण्य करेंगे। विदेश यात्रा के योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे इन ग्रहों के शुभा-शुभ दोनों प्रभाव दिखाई देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सम्मान प्राप्ति के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से सावधान रहें। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए तो समय किसी वरदान से कम नहीं है। विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे शुक्र और बुध दोनों का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। पढ़े लिखे और समृद्ध गुप्त शत्रु बनेंगे जो आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर कर रहे इन दोनों ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको मनोनुकूल फल प्रदान करेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय भी लेना चाहते हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए बुध-शुक्र का प्रभाव बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। मानसिक अशांति दूर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग।मकान-वाहन का  क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना अच्छे परिणाम देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें