फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2022 : शनि की राशि मकर में शुक्र के गोचर से जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Wed, 23 Feb 2022 10:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Venus Transit 2022 : मकर राशि के लिए शुक्र अकेले ही योगकारक होते हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए तो इनका राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि की यात्रा आरंभ कर रहे हैं। इस राशि पर ये 31 मार्च की सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि के लिए शुक्र अकेले ही योगकारक होते हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए तो इनका राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत तथा मीनराशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव को गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव धर्म और अध्यात्म के प्रति और रुचि बढ़ाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थीगण विदेश में पढ़ाई करने के विषय में भी सोच रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे इसीलिए किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय अथवा आर्थिक लेन-देन के समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी किंतु षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है,स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में आ रही अड़चनों में कमी लाएंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा अच्छी सफलता के लिए पढ़ाई में और मेहनत करें। मकान अथवा वाहन क्रय के सुंदर योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा । धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे विशेष करके प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन भी क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहें हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कार्य योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अप्रत्याशित आर्थिक उतार-चढ़ाव और ला सकता है,दिया गया धन वापस मिलने के योग। पारिवारिक एकता बनाए रखें अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा होगा तो समाप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें सीधे घर आएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए अत्यधिक योगकारक रहेंगे इसलिए इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो तो विलंब न करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर भी अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से अच्छी सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें