Venus Transit 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं उनको जीवन में हर तरह के सुख-सुविधाओं का सुख प्राप्त होता है। शुक्र के गोचर का सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्रदेव 28 जनवरी को सुबह गुरु की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ तो वहीं कुछ पर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।