फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर कर लें ये ज्योतिष उपाय, घर में होगी धन वर्षा

Wed, 08 Jan 2025 12:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2025 Ke Upay: मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025, मंगलवार को पड़ रहा है। ऐसे में जो व्यक्ति इस दिन कुछ उपाय करता है, तो उसके घर में साल भर धन-धान्य का भंडार भरे रहेंगे। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े उपाय। 
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : amar ujala
Makar Sankranti 2025 Ke Jyotish Upay: मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकालकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति के रुप में जाना जाता है।  उत्तर भारत में इस त्योहार को मकर संक्रांति या खिचड़ी और  गुजरात में ‘उत्तरायण’ नाम से जाना जाता है।  मकर संक्रान्ति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।  उतराखंड में उतरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल में पोंगल, गढ़वाल में खिचड़ी संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। 
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति इस दिन कुछ उपाय करता है, तो उसके घर में साल भर धन-धान्य का भंडार भरे रहेंगे। आइए आपको बताते हैं मकर संक्रांति के दिन  कौन से ज्योतिष उपाय करने चाहिए।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Pongal 2025 Date: साल 2025 में कब मनाया जाएगा पोंगल? यहां जानें तिथि और मकर संक्रांति से इसका संबंध
 
विज्ञापन

2 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : Adobe stock
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करके अर्घ्य देने के बाद मुख्य द्वार को जल से धोकर शुद्ध कर लें। इसके बाद मुख्य द्वार पर हल्दी की 5 गांठ कलावे में लपेटकर बांध दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति के दिन जब भी आप सूर्य को अर्घ्य दें तो जल में लाल चंदन मिला लें। इसके साथ ही सूर्य देव के आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ जरुर करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होगा। 

4 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति के दिन घर में खिचड़ी बनाकर अपने इष्ट देव को भोग लगाएं।  इसके बाद उस खिचड़ी को खाएं और उसका दान करें। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना सबसे उत्तम उपाय माना जाता है। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर संक्रांति 2025 के ज्योतिष उपाय - फोटो : Instagram
मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल को जल में मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इस उपाय से पितृ दोष भी शांत होगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें