मेष राशि
शुक्र देव आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे। यात्रा से आपको लाभ मिलने की संभावना है। शुक्र पर्यटन, मित्रों का साथ, परिवार में कोई कार्यक्रम आदि का कारक बन सकता है। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो लाभ के अच्छे योग बनेंगे।