फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल को शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन सात राशियों को पहुंचाएगा जमकर लाभ

Sat, 03 Apr 2021 07:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का मेष राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 10 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र देव 04 मई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये अपनी स्वराशि वृषभ में जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। ये कन्या राशि में नीच और मीन राशि में उच्च भाव में होते हैं। जानते हैं शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव-

10 अप्रैल को शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन सात राशियों को पहुंचाएगा जमकर लाभ

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
शुक्र आपकी राशि से प्रथम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के साथ अच्छी साझेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
शुक्र राशि से आपके द्वादश भाव यानी व्यय भाव में प्रवेश करेगा। इस अवधि में आपके सुखों वृद्धि होगी। हालांकि इस बीच आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आप विदेश का दौरा भी कर सकते हैं। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि से आपको धन लाभ भी होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में आएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से प्रेम पूर्ण व्यवहार करें। समाज में आपकी छवि दुरुस्त होगी। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव में प्रवेश करेंगे। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। यह परिवर्तन आपकी इच्छानुसार होगा। यदि आप कलात्मक क्षेत्र से हैं तो यह गोचर आपको कामयाबी दिलाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पिताजी की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए उनका ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि कर्म पर विश्वास करें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
शुक्र ग्रह राशि से आपके विवाह भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। अगर किसी तरह की अनबन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी। व्यापार में साझेदारी करना उत्तम फैसला हो सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से शत्रु भाव में गोचर करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना आवश्यक होगा नहीं तो उनकी वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। इस दौरान आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। प्रेम जीवन में सुखी पल आएंगे। प्रियतम से नज़दीकियां बढ़ेंगी। यदि आप उच्च शिक्षा लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप कोई कदम उठा सकते हैं। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से सुख भाव में प्रवेश करेंगे। घर में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ेगा। इस दौरान कोई गैजेट या कोई वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है और कुछ लोग अपने घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से पराक्रम भाव में प्रवेश करेंगे। समाज में आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाग्य में वृद्धि होगी, जिसकी वजह से आपके काम बनने लगेंगे। जो काम काफी लंबे समय से अटके हुए थे, वे भी अब पूरे होने लगेंगे, जिससे आपको मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी और अच्छा धन लाभ भी होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव में प्रवेश करेंगे। आर्थिक रूप से फायदा होगा। अगर आप इस समय निवेश करते हैं तो उससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी के माध्यम से किसी प्रकार का लाभ होने का रास्ता भी खुलेगा और परिवार की कुल संपत्ति में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें